एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी के चाणक्य अमित शाह का यूपी प्लान समझिए

UP Election 2022: 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंच रहे हैं. इस दो दिवसीय दौरे में अमित शाह को यूपी विजय की नींव रखनी है.

UP Election 2022: इस महीने के अंत तक अमित शाह यूपी में बीजेपी के लिए चाणक्य के रोल में आ जाएंगे. यानि गृह मंत्री चुनावी रणनीति की कमान संभाल लेंगे. दो दिनों के लखनऊ दौरे में अमित शाह चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी पर मंथन करेंगे. अलग-अलग पांच बैठकें रखी गई हैं. लेकिन पहले एजेंडे पर है सदस्यता अभियान. बीजेपी नए मेंबर बनाने के लिए कैम्पेन शुरू कर रही है. इस बार बीजेपी यूपी में सत्ता बचाने के लिए लड़ रही है. जबकि पिछली बार ये लड़ाई चौदह साल के वनवास के बाद सत्ता में आने की थी. 

2017 में हुए चुनाव के दौरान अमित शाह बीजेपी के अध्यक्ष थे. तब उन्होंने कई तरह के प्रयोग किये थे. उनका हर दांव सुपर हिट रहा. सामाजिक समीकरण से लेकर शमशान और कब्रिस्तान तक. अखिलेश यादव और मायावती की पार्टी के कई बड़े नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया. जिसका नतीजा ये रहा कि बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत का सेहरा अमित शाह के सर बांध दिया था.

एक बार फिर अमित शाह के सामने बहुत बड़ी चुनौती है यूपी में बीजेपी की जीत का रोडमैप बनाने की. ये काम उन्होंने शुरू कर दिया है. 29 अक्टूबर को अमित शाह लखनऊ पहुंच रहे हैं. अपने पिछले दौरे में उन्होंने मिर्ज़ापुर में विंध्याचल कॉरिडोर का शिलान्यास किया था. इस बार के दौरे में उन्हें यूपी विजय की नींव रखनी है. पांच साल में यूपी में हालत बहुत बदल चुके है. चुनावी राजनीति के खेल और उसके नियम भी बदले है.

पिछली बार अखिलेश सरकार के खिलाफ लोगों ने बीजेपी को झोली भर कर वोट दिए थे. इस बार बीजेपी को अपने काम के नाम पर वोट मांगना है. हिंदुत्व का एजेंडा अलग है और जातियों का सामाजिक समीकरण भी. ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी की साथ छोड़ दिया है तो संजय निषाद की पार्टी की एन्ट्री अब एनडीए में हो चुकी है.

बीजेपी इसी महीने के आखिर में अपना सदस्यता अभियान शुरू कर रही है. पार्टी के पास अभी 2.5 करोड़ सदस्य हैं. पार्टी का लक्ष्य 4 करोड़ सदस्य बनाने का है. मतलब ये है कि अभी करीब 1.5 करोड़ नए मेंबर बनाने होंगे. अमित शाह ने पहला टास्क यूपी के बीजेपी नेताओं को यही दिया है. यूपी में करीब 15 करोड़ वोटर हैं. पार्टी का मानना है कि अगर चार करोड़ मेंबर बना लिए गए तो इनसे जुड़े परिवार के सदस्य मिला कर सात - आठ करोड़ लोग बीजेपी वाले हो सकते हैं. ऐसा होने पर करीब 50 प्रतिशत वोटर पार्टी के समर्थक हो जायेंगे.

अमित शाह के पास दूसरी सबसे बड़ी चुनौती ही सबसे बड़ा सिरदर्द है. ये काम है बेकार हो चुके विधायकों का टिकट काटना. वैसे विधायक जिनको चुनाव लड़ाने पर पार्टी हार सकती है. कहा जा रहा है कि ऐसे नेताओं के खिलाफ उनके इलाके में ऐंटी इंकम्बेंसी लहर है. उनके विधान सभा क्षेत्र के वोटर उनसे नाराज़ हैं. पर ऐसे विधायकों का टिकट काटना समझिये किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है.

ऐसे सभी नेताओं के अपने अपने सरंक्षक भी हैं जो या तो बीजेपी से हैं या फिर आरएसएस में हैं. कई तो अभी से अपनी टिकट बचाने की लॉबिंग में जुट गए है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक़, पार्टी अलग अलग तरीके से कई सर्वे करा चुकी है. इन सर्वे के आधार पर कम से कम 125 विधायकों की छुट्टी हो सकती है. कुछ ज़िलें तो ऐसे भी हैं जहां किसी भी विधायक को फिर टिकट मिलने की संभावना ज़ीरो के बराबर है.

सोनिया गांधी ने एक बार फिर कांग्रेस नेताओं को दी अनुशासन और एकजुटता की नसीहत, इस बात को लेकर जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget