एक्सप्लोरर

त्रिपुरा में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर बोले योगी- ये मोदी सरकार के प्रति पूर्वोत्तर की जनता का विश्वास है

2013 में हुए विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाने वाली इस पार्टी ने इस चुनावों में लेफ्ट को कड़ी टक्कर दी है.

नई दिल्ली: त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाने वाली इस पार्टी ने इस चुनावों में लेफ्ट को कड़ी टक्कर दी है. इस जीत पर योगी आदित्नाथ ने कहा है कि ये केंद्र में मोदी सरकार के प्रति पूर्वोत्तर की जनता विश्वास है. योगी ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति में यह कुशल चुनाव प्रबंधन की विजय है. यह ऐतिहासिक सफलता है. पूर्वोत्तर की जनता का यह प्रधानमंत्री मोदी के विकास में विश्वास है. पहली बार कोई सरकार है जिसने पूर्वोत्तर के राज्यों के विकास के लिए योजनाएं बनाईं. विकास योजनाओं में नहीं धरातल पर नजर आना चाहिए. इस जीत पर मैं प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी को बधाई देता हूं.'' त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों में योगी आदित्यनाथ ने खूब प्रचार किया है. यहां पर आदित्नाथ ने कुल 9 रैलियां की थीं. बीजेपी ने यहां चुनावी रैली में पूरी ताकत लगा दी है. पीएम मोदी ने यहां पर चार रैलियां की हैं. आपको बता दें कि त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटें हैं लेकिन 59 सीटों पर ही चुनाव हुए हैं क्योंकि चरिलम सीट पर CPM उम्मीदवार के निधन से वहां चुनाव नहीं हुआ. त्रिपुरा में 25 सालों से यानि 1993 से सीपीएम की सरकार है. लेकिन इस बार बीजेपी ने उनके किले में सेंध लगा दी है. रूझानों में बीजेपी 40 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है वहीं लेफ्ट 16  सीटों के आस पास है. यहां पढ़ें अपडेट  2013 के आंकड़ें साल 2013 में बीजेपी का यहां खाता भी नहीं खुला था. 2013 के चुनाव में बीजेपी ने त्रिपुरा में 50 उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 49 की जमानत जब्त हो गई थी. मात्र 1.87 फीसदी वोट मिलने के कारण यह पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. 2013 के विधानसभा चुनाव में सीपीएम को 49 और सीपीआई को एक सीट पर जीत मिली थी. कांग्रेस पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली थी. त्रिपुरा में पार्टियों की हार-जीत के मायने सीपीएम हारी तो लेफ्ट का ढाई दशक पुराना किला ढहेगा. सिर्फ केरल में लेफ्ट की सरकार बचेगी. हार से लेफ्ट पार्टी में नेतृत्व पर सवाल उठ सकते हैं. बीजेपी जीती तो पूर्वोत्तर में पार्टी को एक और राज्य में कामयाबी मिलेगी. गैर हिंदी राज्य में जीत को उपलब्धि कहा जाएगा. सीएम योगी के प्रचार के असर पर मुहर लगेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget