एक्सप्लोरर

11 जनवरी से ओडिशा में खुलेंगे कॉलेज-विश्वविद्यालय, अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

कोरोना महामारी के चलते विश्वविद्यालय की परीक्षाएं निर्धारित समय पर नहीं हो पा रही हैं. इस बीच ओडिशा सरकार ने यूनिवर्सिटी कॉलेज खोलने का फैसला किया है. इसके अलावा परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है.

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने रविवार को घोषणा की है कि राज्य में 11 जनवरी से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू हो जाएंगी.

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मार्च से 31 मार्च के बीच होंगी और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जून से 30 जून के बीच होंगी.

मार्च से बंद चल रही थीं कक्षाएं

सरकार ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति में सुधार और महामारी के कारण छात्रों की भारी शैक्षणिक नुकसान को देखते हुए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने का फैसला किया. महामारी के फैलने के बाद मार्च 2020 से ही कक्षाएं निलंबित हैं.

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों और सरकारी और गैर-सरकारी डिग्री कॉलेजों (एचई विभाग के तहत आने वाले) को 11-01-2021 (सोमवार) से 2020-21 अंतिम वर्ष के यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए प्रत्यक्ष कक्षा शिक्षण शुरू करने का निर्देश दिया जाता है.’’ सरकार ने कक्षा शिक्षण के संचालन के लिए एक दिशानिर्देश भी जारी किया है, जिसमें नियमित तौर पर कक्षाएं आयोजित करने और पाठ्यक्रम के सभी अध्यायों को कवर करने की बात कही गई है. उसमें कहा गया कि भले ही कुछ अध्याय ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कवर किए गए हों, इसके बावजूद कक्षा में सभी अध्यायों को पढ़ाया जाना चाहिए.

रिकॉर्ड की जाएं कक्षाएं

दिशानिर्देश में कहा गया, ‘‘जब भी संभव हो, कक्षा शिक्षण को रिकॉर्ड किया जाए और अनुपस्थित छात्रों के साथ उसे साझा किया जाए.’’

उसमें कहा गया है कि इस दौरान कोविड-19 रोकथाम संबंधी दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए. दिशानिर्देश में कहा गया है कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आने वाले छात्रों समेत सभी व्यक्तियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य है.

उसमें कहा गया है कि कक्षाओं में शारीरिक दूरी को बनाए रखा जाना चाहिए और अगर जरूरत पड़ी तो छात्रों की अधिक संख्या वाली कक्षाओं को बैचों में बांटा जा सकता है और शिक्षण घंटे बढ़ाए जा सकते हैं.

खोले जाएंगे छात्रावास

अधिसूचना के अनुसार, राज्य में 10 जनवरी से 2020-21 अंतिम वर्ष के यूजी/पीजी छात्रों के साथ-साथ पीएचडी, एम.फिल और अन्य शोधार्थियों के लिए छात्रावास खोले जाएंगे.

उसमें यह भी कहा गया है कि पीएचडी, एम.फिल छात्रों और अन्य शोध छात्रों की शिक्षण और अनुसंधान गतिविधियां भी 11 जनवरी से शुरू होंगी. राज्य के निजी विश्वविद्यालय भी 11 जनवरी से अंतिम वर्ष के यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों की कक्षा शिक्षण शुरू करने पर विचार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें.

राहुल गांधी का सरकार से सवाल- किसानों के प्रति बेपरवाही और सूट-बूट के साथियों के प्रति सहानुभूति क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget