एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने 60 साल तक राज कर बढ़ा दी अमीर-गरीब और शहर-गांव के बीच दूरियां: वेंकैया नायडू

जयपुर: केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि कांग्रेस ने अमीर गरीब और शहर तथा गांव के बीच अंतर बढ़ाने का काम किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोनों के बीच के अंतर को खत्म करने का काम तेजी से कर रहे हैं.

गरीबों और अमीरों के बीच दूरियां बढ़ाने का काम

राजस्थान से राज्यसभा सांसद नायडू ने आज झालावाड़ जिले के तीतरवासा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में साठ साल तक राज कर गरीबों और अमीरों के बीच दूरियां बढ़ाने का काम किया जिससे अमीर और अमीर बन गया तथा गरीब और गरीब हो गया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बात गरीबों की करती है लेकिन काम अमीरों के करती है. कांग्रेस ने शहरों और गांवों के बीच दूरियां बढ़ाने का किया जिससे गांव का विकास नहीं हो सका. लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमीर-गरीब, शहर-गांव के अंतर को समाप्त करने का काम कर रहे हैं जिसके नतीजे सबके सामने हैं.

झालावाड़ के तीतरवासा गांव को नायडू ने लिया है गोद

नायडू ने झालावाड़ के तीतरवासा गांव को गोद ले रखा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुनने के बाद प्रधानमंत्री ने राज्य के एक गांव को गोद लेने का आदेश दिया. इसका चयन करने में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह ने मेरी मदद की. मुख्यमंत्री ने तितरवासा गांव गोद लेने का सुझाव दिया जिसे मैंने स्वीकार कर लिया.

केन्द्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री नायडूू ने कहा कि मोदी ने गरीबों का उत्थान और गांवों का विकास करने का काम किया है. वह गांव और शहर के अंतर को समाप्त करना चाहते हैं. उन्होंने अपील की कि स्वच्छ भारत अभियान में सब लोग तहे दिल से भागीदारी निभायें, केवल सरकार के भरोसे यह संभव नहीं है.

राजस्थान अब बीमारू प्रदेश नहीं: वेंकैया नायडू

नायडू ने कहा कि देश आगे बढ़ेगा तो राज्य आगे बढ़ेगा. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास करने वाले राज्यों की कतार में आ गया है. राजस्थान को पहले बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन अब राजस्थान बीमारू प्रदेश नहीं है. कार्यक्रम को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी संबोधित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget