एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Bypolls: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, एल मुरुगन और TMC की सुष्मिता देव राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

Rajya Sabha Bypolls: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम से, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन मध्य प्रदेश से तो वहीं टीएमसी की सुष्मिता देव पश्चिम बंगाल से राज्य सभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं.

Rajya Sabha Bypolls: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal), केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन (L Murugan), बीजेपी के एस सेल्वागणपति (Selvaganapathy) और तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव (Sushmita Dev) को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया.

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सोमवार को असम से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए. असम से इस सीट के लिए सोनोवाल एकमात्र उम्मीदवार थे और नाम वापस लेने के आखिरी दिन निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित घोषित किया. एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया. वहीं पिछले महीने कांग्रेस से टीएमसी में शामिल हुईं सुष्मिता देव को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया. सेल्वागणपति पुदुचेरी से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए.

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जिस सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, वह असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत डेमरी के उच्च सदन से इस्तीफा देने के कारण खाली हुयी थी. डेमरी ने विधानसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद उच्च सदन से इस्तीफा दिया था.

मध्य प्रदेश की राज्यसभा की सीट थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के कारण इस साल जुलाई में खाली हुई थी. गहलोत को जुलाई में कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया, जिसके कारण उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के पद से भी इस्तीफा दिया था. मुरुगन तमिलनाडु के रहने वाले हैं और हाल ही में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद में शामिल किया था.

टीएमसी ने पिछले हफ्ते सुष्मिता देव को उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था जो हाल ही में कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी में शामिल हुई थीं. पश्चिम मेदिनीपुर के सबांग से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद टीएमसी के मानस भूइयां ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इस कारण उपचुनाव कराना पड़ा.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार एस सेल्वागणपति सोमवार को पुदुचेरी से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर निर्विरोध निर्वाचित हुए. केंद्र शासित प्रदेश के सचिव आर मौनीसामी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सेल्वागणपति को सीट से निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया, जो छह अक्टूबर को खाली हुई थी.

Assembly Election 2022: गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता लुझिनो फ्लेरियो ने विधायक पद से इस्तीफा दिया

Bharat Bandh: राकेश टिकैत ने कहा- आज का भारत बंद 3 राज्यों का आंदोलन बताने वालों के लिए तमाचा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget