एक्सप्लोरर

eAwas Web-portal: अमित शाह ने लॉन्च किया 'सीएपीएफ ई आवास' पोर्टल, बोले- जवानों की चिंता करना सरकार का काम

Amit Shah : 'सीएपीएफ ई आवास' वेब पोर्टल की मदद से सभी सीएपीएफ और असम राइफल्स के कर्मियों को आवासीय क्वार्टरों की सुविधा मिलेगी. साथ ही इस पोर्टल में आवास आवंटन से जुड़ी तमाम जानकारी मिलेंगी.

Amit Shah Launches eAwas Web-portal : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार यानी आज दिल्ली में 'सीएपीएफ ई आवास' (CAPF eAwas) वेब पोर्टल लॉन्च किया. उन्होंने इसे अर्धसैनिक बलों के जवानों के बीच हाउसिंग सेटिस्फेक्शन रेशिओ (HSR) बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि सीएपीएफ जवानों की मुस्तैदी के चलते ही हम चैन से सोते हैं. जब हमारा जवान इतनी मुस्तैदी से काम करता है तो उसकी चिंता करना सरकार का काम है. 

अमित शाह ने कहा कि सरकार जवानों के लिए किसी भी सकारात्मक सुझाव पर विचार करने के लिए तैयार है. उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि सभी को अपने स्तर पर भी विभाग में एक बेहतर माहौल तैयार करने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे. इसके साथ ही सीएपीएफ की मौजूदा हाउसिंग एलोकेशन पॉलिसी (Housing Allocation Policy) को भी संशोधित किया गया है. इसकी मदद से एक फोर्स के खाली घरों को दूसरे फोर्स के इच्छुक कर्मियों को दिया जा सकेगा. 

इतना प्रतिशत बढ़ा हाउसिंग सेटिस्फेक्शन रेशिओ 

अमित शाह ने कहा कि जब से पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से गृह मंत्रालय ने जवानों के आवास संतुष्टि अनुपात को बढ़ाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की गई हैं. इसी के तहत 2014 तक का आवास संतुष्टि अनुपात यानी हाउसिंग सेटिस्फेक्शन रेशिओ 33-34 प्रतिशत से बढ़कर 48 प्रतिशत हो गया है. 

उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट में आनेवाले दिनों में बहुत बदलाव की जरूरत है. सीएपीएफ जवानों को आवास दिलाने में इस वेबसाइट की प्रमुख भूमिका है. इस पोर्टल से सीएपीएफ जवानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और इससे जवानों का सेटिस्फेक्शन बढ़ेगा. 

क्या है सीएपीएफ ई आवास वेब पोर्टल की खासियत 

  1. वेब पोर्टल सभी सीएपीएफ और असम राइफल्स के कर्मियों को आवासीय क्वार्टरों की सुविधा देगा. 
  2. वेब पोर्टल की मदद से आवासीय क्वार्टरों और सेप्रेट फैमिली हाउसिंग की लिस्ट बनाने में मदद मिलेगी. 
  3. इस पोर्टल में एप्लिकेंट को एसएमएस और ई-मेल की मदद से सूचना देने का भी प्रावधान है. 
  4. यह नए क्वार्टरों के निर्माण की योजना बनाने में भी सुविधा प्रदान करेगा. 
  5. जो भी घर इंटर फोर्स अलॉटमेंट के लिए उपलब्ध हैं, सभी सीएपीएफ कर्मियों को इसमें दिखाई देंगे. 

ये भी पढ़ें : 

Cervical Cancer Vaccine: भारत में लॉन्च हुई सर्वाइकल कैंसर की पहली स्वदेशी वैक्सीन, कब होगी उपलब्ध और क्या रहेगी कीमत?

Watch: ‘अरे…बैठिए, अरे...चलिए,’ तेलंगाना के सीएम केसीआर और नीतीश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget