एक्सप्लोरर

Exclusive: प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- दुनियाभर में प्रदूषण एक बड़ी समस्या, मोदी सरकार ने उठाए हैं कई कदम

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में प्रदूषण के मुद्दे पर कहा कि लोगों को भी जागरुक होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मेरे घर में पिछले 8 साल से स्कूटी है. मैं उसका इस्तेमाल रोजमर्रा के कामकाज को निपटाने में करता हूं.

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर केंद्र और दिल्ली सरकार आमने-सामने है. इस बड़ी समस्या पर संसद में बहस भी होने वाली है. इससे पहले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि प्रदूषण दुनियाभर के लिए एक बड़ी समस्या है और ज्यादातर शहरों में कम-ज्यादा प्रमाण में है. लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं. जावड़ेकर इन दिनों इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि प्रदूषण चार कारणों से होता है एक वाहन या यातायात की वजह से, दूसरा उद्योग की वजह से, तीसरा धूल की वजह से और चौथा कचरे के जलाने या पराली जलाने की वजह से. लेकिन दिल्ली में एक भौगोलिक फैक्टर भी है जिसकी वजह से प्रदूषण अधिक फैलता है. दिल्ली की रचना कटोरे जैसी है. इस वजह से हवा जाती है और अगर 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा नहीं रहे तो प्रदूषण जम जाता है.

जावड़ेकर ने कहा, ''गंगा यमुना के मैदानी इलाकों में यह समस्या होती है और खासतौर पर गंगा यमुना के मैदान में पूरे देश में सबसे ज्यादा समस्या इस इलाके में होती है. हमें स्थिति में से सामना करना होगा अभी लोकसभा में इस पर विस्तार से बात करूंगा लेकिन वाहनों के बारे में यातायात से प्रदूषण कम हो इसके बारे में मोदी सरकार ने कई फैसले लिए. ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे बनाया गया. वाहन प्रदूषण करते थे, ये गाड़ियां अब दिल्ली में आना बंद है. मोदी सरकार बीएस-6 वाहन लेकर आई है. ''

उन्होंने कहा, ''मेरे घर में पिछले 8 साल से स्कूटी है. मैं उसका इस्तेमाल रोजमर्रा के कामकाज को निपटाने में करता हूं. मैं बाजार जाता हूं तो स्कूटी लेकर जाता हूं. घर के लोग इलेक्ट्रिक स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं.''

जावड़ेकर ने कहा, ''मैं जब पुणे से आया तो दिल्ली और पुणे में अंतर है. यहां प्रदूषण की समस्या ज्यादा है. आज की समस्या यह नहीं है जो भूरेलाल की अध्यक्षता में कमेटी बनी थी. वह 18 साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने बनाई थी. लगातार चिंता बढ़ रही है. सीएनजी 18 साल पहले शुरू की गई, मेट्रो आज 50 लाख से ज्यादा लोगों की आवाजाही में मदद करता है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ने से चार लाख वाहन सड़क पर आना बंद हुई. लोगों को भी आराम मिला है और प्रदूषण भी कम हुआ.''

दिल्‍ली- संसद सत्र का दूसरा दिन आज, दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर होगी बहस

उन्होंने कहा, ''मैं मेट्रो का काम देखने गया तो मैं देखा कि कंस्ट्रक्शन कैसे कम कर रहे हैं. धूल का एक भी कन बाहर नहीं आ रहा था. मैंने अधिकारियों को भेजा और वेस्ट मैनेजमेंट कैसे कर रहे हैं. वह सब अधिकारियों ने देखा और उसके बाद इसी के आधार पर हमने कंस्ट्रक्शन कैसे करना है इसके लिए नियम बनाए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget