एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: 'देश को बताएं किन मुद्दों पर यूनिफॉर्मिटी चाहते हैं पीएम मोदी', UCC पर कपिल सिब्बल ने फिर पूछे सवाल

Kapil Sibal on UCC: यूनिफोर्म सिविल कोड पर देश में जारी सियासी घमासान के बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने एक बार फिर पीएम मोदी से सवाल किए हैं.

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर देश में इस वक्त बहस छिड़ी हुई है. आम आदमी पार्टी और उद्धव गुट की शिवसेना जहां इसका समर्थन कर रही हैं तो वहीं कुछ पार्टियां ऐसी भी हैं जो यूसीसी का जमकर विरोध कर रही हैं. इस बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. सिब्बल ने कहा, सबसे पहले प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि यूसीसी के लिए क्या प्रस्ताव है और वह किन मुद्दों पर यूनिफॉर्मिटी चाहते हैं. 

कपिल सिब्बल ने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री ने तो कह दिया है कि वो लागू करेंगे, क्या लागू करेंगे...बताए तो सही. विपक्ष भी इस बहस पर पड़े जा रहा है. जब तक कोई प्रस्ताव सामने नहीं आता तब तक बहस की शुरुआत कैसे होगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूसीसी लागू होना चाहिए लेकिन यह नहीं कहा कि किन चीजों पर लागू होना चाहिए. लेकिन क्या लागू हो.. किस चीज पर लागू हो ये प्रधानमंत्री बताएंगे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर रहे हैं.'

'जब तक प्रस्ताव सामने नहीं आता तब तक बहस की जरूरत नहीं'

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने आगे कहा कि जब तक कोई प्रस्ताव सामने नहीं आता, तब तक बहस की जरूरत नहीं है. उत्तराखंड का सिविल कोड पूरे देश में लागू नहीं किया जा सकता है. लोगों को इस लॉ के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन इस पर चर्चाएं चल रही हैं.

पीएम मोदी के भोपाल में यूसीसी को लेकर दिए गए बयान के बाद कपिल सिब्बल ने सवाल किया कि उनका प्रस्ताव कितना समान है और क्या हिंदू, आदिवासी और पूर्वोत्तर सभी इसके दायरे में आते हैं. इसके अलावा सिब्बल ने सवाल उठाया था कि आखिर 9 साल बाद पीएम मोदी को ये बात क्यों याद आ रही है. 

यह भी पढ़ें:-

Monsoon Session 2023: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, CCPA की बैठक में हुआ फैसला, आ सकता है UCC बिल 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget