एक्सप्लोरर

United Nation: यूएन मिशन ने लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमण्यम को दी नई जिम्मेदारी, साउथ सूडान में बनाया फोर्स कमांडर

United Nation: यूएन ने साउथ सूडान में नए सैन्य कमांडर के रूप में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमण्यम को नियुक्त किया है. वह लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनाइकर की जगह लेंगे.

Force Commander of the United Nation: संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने भारतीय सेना (Indian Army) के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम (Lieutenant General Mohan Subramaniam) को अफ्रीकी देश साउथ सूडान में यूनाइटेड नेशन (यूएन) मिशन का फोर्स कमांडर (Force Commander of the United Nations) नियुक्त किया है. डिफेंस मैनेजमेंट में एमफिल, ले.जनरल सुब्रमण्यम फिलहाल वेलिंग्टन (तमिलनाडु) स्थित डिफेंस सर्विसेज़ स्टाफ कॉलेज में कमांडेंट के पद पर तैनात थे. 

संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान जारी कर बताया कि यूएन सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने ले.जनरल सुब्रमण्यम को यूनाइटेड नेशन्स मिशन इन साउथ सूडान (यूएनएमआईएसएस) का नया फोर्स कमांडर नियुक्त किया है. ले. जनरल सुब्रमण्यम यूएनएमआईएसएस के मौजूदा फोर्स कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनाइकर की जगह लेंगे. यूएन के अधिकारिक बयान के मुताबिक, गुटेरेस ने ले. जनरल तिनाइकर की सेवाओं के लिए अपना आभार प्रकट किया.

कौन हैं ले. जनरल सुब्रमण्यम

ले.जनरल सुब्रमण्यम पिछले 36 सालों से भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वे आर्मी एयर डिफेंस (एडी) के अधिकारी हैं और पाकिस्तान से सटे थार रेगिस्तान में एडी यूनिट और ईस्टर्न-थियेटर में एक इंफेंट्री डिवीजन को कमांड कर चुके हैं. वे राजधानी दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी में सेक्रेटरी के पद पर भी रह चुके हैं. आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज में इंस्ट्रक्टर के पद के अलावा वे सियेरा-लिओन में यूएन मिशन में काम कर चुके हैं. इसके अलावा वियतनाम, कम्बोडिया और लाओस में डिफेंस-अटैचे के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 

यूएन पीसकीपिंग मिशन में भारत की अहम भूमिका

आपको बता दें कि यूएन पीसकीपिंग मिशन में भारत एक अहम भूमिका निभाता रहा है. संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा 14 में से 08 मिशन में भारतीय सेना की तैनाती है. इस समय दुनिया के अलग-अलग पीस-मिशन में भारतीय सेना के कुल 5400 सैनिक तैनात हैं. भारतीय सेना इस समय कान्गो, लेबनान, साउथ सूडान, गोलन हाईट्स, सीरिया, वेस्टर्न सहारा, अबई और साइप्रस में मौजूद है. 

भारत (India) ने अब तक संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के अलग अलग पीस-मिशन में कुल 15 फोर्स कमांडर, दो मिलिट्री एडवाइजर, एक डिप्टी मिलिट्री एडवाइजर, एडवाजर यूएन सेक्रेटरी जनरल, दो डिवीजन कमांडर और आठ डिप्टी फोर्स कमांडर दिए हैं.

इसे भी पढ़ेंः
PM Modi Visit: पीएम मोदी वाराणसी को देंगे 'रात्रि बाजार' की सौगात, कला और संस्कृति से भरपूर होगा मार्केट

Chhavi Mittal Trolls: 'कैंसर' की वजह से छवि मित्तल हुईं ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा करारा जवाब, बोलती हुई बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget