एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder Case: '...कहा था न मिट्टी में मिला देंगे', उस्मान के एनकाउंटर पर बोले BJP सांसद रवि किशन

Prayagraj Police: उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी उस्मान के एनकाउंटर पर बीजेपी सांसद रवि किशन और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का बयान सामने आया है.

BJP MP Ravi Kishan On Usman Encounter: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी विजय उर्फ ​​उस्मान चौधरी का उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने एनकाउंटर कर दिया है. इस एनकाउंटर के बाद गोरखपुर के बीजेपी सांसद रवि किशन और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'मिटा में मिला देंगे' बयान दोहराया. प्रयागराज पुलिस ने सोमवार (5 मार्च) तड़के उस्मान चौधरी का एनकाउंटर कर दिया. उस्मान ने ही उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी.

2005 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की पिछले महीने प्रयागराज में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले पर सीधा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) नजर रख रहे थे. 

उन्होंने विधानसभा में आरोप लगाया था कि समाजवादी पार्टी (SP) ने न केवल अपराधियों का पोषण किया, बल्कि उन्हें विधायक और सांसद भी बनाया. इसी के साथ सीएम ने कहा कि उनकी सरकार माफिया का पूरी तरह से नष्ट कर देगी. उन्होंने ये भी कहा कि इन अपराधियों को उनकी सरकार मिट्टी में मिला देगी.

रवि किशन ने क्या ट्वीट किया?

बीजेपी सांसद रवि किशन ने सोमवार को इस घटना की जानकारी ट्विटर पर शेयर की. उन्होंने ट्वीट किया, पूज्य महाराज @myogiadityanath (योगी आदित्यनाथ) जी ने कहा था न कि मिट्टी में मिला देंगे. उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार फरार हत्यारा उस्मान भी आज #up पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर.."

MLA शलभ मणि त्रिपाठी का ट्वीट

देवरिया से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी ऐसा ही एक ट्वीट पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, "कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगे !! उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार हत्यारा उस्मान भी आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर"

उस्मान और अरबाज का एनकाउंटर

एनकाउंटर की जानकारी देते हुए धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि मुठभेड़ कौंधियारा थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई. उन्होंने कहा कि उस्मान 24 फरवरी को उमेश पाल और दो अन्य पुलिसकर्मियों को गोली मारने में शामिल था. पाल की उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि सुरक्षाकर्मी की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. कुछ दिनों बाद, प्रयागराज में पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में कथित तौर पर हमलावरों की एसयूवी चलाने वाले अरबाज को भी मार गिराया गया.

ये भी पढ़ें- Goindwal Jail Gangwar: गोइंदवाल जेल में गैंगवार पर भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाही के आरोप में 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 5 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे अमित शाह?
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे अमित शाह?
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
Xप्लेन: क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए
क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget