एक्सप्लोरर

Goindwal Jail Gangwar: गोइंदवाल जेल में गैंगवार पर भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाही के आरोप में 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 5 गिरफ्तार

Bhagwant Mann Government: गोइंदवाल जेल में गैंगवार केस में लापरवाही बरतने के आरोप में गोइंदवाल जेल अधीक्षक समेत 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Goindwal Jail Gangwar Case: पंजाब के तरनतारन स्थित गोइंदवाल जेल में गैंगवार का वीडियो सामने आने के बाद भगवंत मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में अब जेल अधिकारियों के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, लापरवाही बरतने के आरोप में गोइंदवाल जेल अधीक्षक समेत 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इनमें से 5 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा पंजाब की जेलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

गोइंदवाल जेल में 26 फरवरी को खूनी गैंगवार का खौफनाक वीडियो सामने आया था. वीडियो शूट कर रहा सचिन भिवानी खुद कबूल कर रहा है कि कैसे अमेरिका में बैठे गोल्डी बरार और जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस गैंगवार को अंजाम दिया. वीडियो में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे जेल में खुलेआम मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं.

जेल में हत्या के बाद मनाया जश्न

वीडियो में सचिन भिवानी ने कह रहा है, "राम-राम भाइयों, जय बलकारी. मैं सचिन भिवानी. ये जग्गू के बंदे थे. इन्हें हमने बदमाशी दिखा दी." वीडियो में लाल टी-शर्ट में एक अन्य कैदी कुलदीप, गाली देता हुआ कहता है, "ये जो जग्गू को भगवान मानते थे न, इन्हें देखो क्या किया." बता दें कि इस गैंगवार में जिन दो कैदियों की हत्या की गई थी, उनके नाम मनमोहन मोहना और मनदीप तूफान थे. ये कभी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी रहे जग्गू भगवनपुरिया के शूटर्स थे.

पंजाब सरकार पर विपक्ष हमलावर

वीडियो में दोनों की लाश दिखती है. पीछे दो पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं. मतलब पुलिस के सामने कैदियों ने गैंगवार का जश्न मनाया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इस गैंगवार के बाद से ही पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे. विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगा हुआ था.

ये भी पढ़ें-Ladli Behna Yojana: चुनाव के पहले शिवराज का मास्टर स्ट्रोक लाड़ली बहना योजना, जून से हर महीने खाते में आएंगे रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget