एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: 'ऑपरेशन गंगा' के जरिए आज 2135 भारतीयों की हुई वतन वापसी, जानें अब तक कितने नागरिक वापस आए

यूक्रेन-रूस के बीच आज 11वें दिन भी जंग जारी है. यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन गंगा' (Operation Ganga) अभियान चलाया है.

Ukraine Crisis: यूक्रेन-रूस के बीच आज 11वें दिन भी जंग जारी है. यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन गंगा' (Operation Ganga) अभियान चलाया है. ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विशेष उड़ानों से आज यानी रविवार को 2,135 भारतीयों को देश वापस लाया गया. नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि इसके साथ ही 22 फरवरी, 2022 को विशेष उड़ानें शुरू होने के बाद से अब तक 15,900 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है.

नागर विमानन मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, "कल यानी सोमवार को आठ विशेष उड़ानें बुडापेस्ट (05), सुकियवा (02) और बुखारेस्ट (01) से परिचालित होने की उम्मीद है, जिनके जरिये 1,500 से अधिक भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा." ऑपरेशन गंगा के तहत एयर इंडिया और एयरफोर्स के विमानों से भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है.

यूक्रेन का वायु क्षेत्र रूसी हमले के चलते 24 फरवरी से बंद

बता दें कि यूक्रेन का वायु क्षेत्र रूसी हमले के चलते 24 फरवरी से बंद है. ऐसे में यू्क्रेन से बाहर निकल रहे भारतीय नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड जैसे देशों से विमानों के जरिए स्वदेश लाया जा रहा है. हंगरी की सीमा युद्धग्रस्त यूक्रेन से सटी है और अभी तक इस देश से होते हुए हजारों भारतीयों को देश वापस लाया गया है. भारत के दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए बुडापेस्ट (हंगरी) में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. 

ये भी पढ़ें-

Ukraine- Russia War: रूस को मनाने की कोशिशें हुई तेज, इजरायली पीएम नेफ्ताली बेनेट ने पुतिन से की लंबी मुलाकात

Russia-Ukraine War: यूक्रेन का दावा- जंग में मरे रूस के 11 हजार सैनिक, 285 टैंक और 44 प्लेन भी तबाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget