एक्सप्लोरर

Border Row: अब महाराष्ट्र सरकार कर्नाटक से सीमा विवाद पर विधानसभा में लाएगी प्रस्ताव, शिंदे बोले- हमें दूसरों से सीख लेने की जरूरत नहीं

Maharashtra Karnataka Border Dispute: कर्नाटक के साथ चल रहे सीमा विवाद पर सीएम एकनाथ शिंदे ने नया बिल लाने की बात कही है. मुख्यमंत्री शिंदे आज दिल्ली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

Maharashtra Karnataka Border Dispute: महाराष्ट्र के विधानसभा में अभी शीतकालीन सत्र चल रहा है. इस दौरान सोमवार (26 दिसंबर) को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘हमें दूसरों से कोई सीख लेने की जरूरत नहीं है. हम सीमा क्षेत्र में रहने वालों के साथ मजबूती से खड़े हैं. हम कल विधानसभा में इस संबंध में  प्रस्ताव ला रहे हैं.’

वीर बाल दिवस समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली आए सीएम शिंदे की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई जब सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने एक प्रस्ताव की मांग की थी.

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) देवेंद्र फडणवीस ने भी सदन को आश्वासन दिया कि सीमा विवाद पर एक या दो दिन के भीतर कोई प्रस्ताव पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हम एक इंच के लिए भी लड़ेंगे. हम कर्नाटक में मराठी भाषी आबादी के न्याय के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करेंगे.’’

22 दिसंबर को पारित हुआ था प्रस्ताव

कर्नाटक विधानसभा ने बृहस्पतिवार (22 दिसंबर) को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य के हितों की रक्षा के लिए सीमा विवाद पर एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया था. बीजेपी कर्नाटक के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी सत्ता में है.

वीर बाल दिवस समारोह में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात भी की. ठाकरे की आलोचना पर शिंदे ने दावा किया कि पिछली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार ने कर्नाटक के साथ महाराष्ट्र से लगे सीमावर्ती गांवों में कुछ सरकारी योजनाओं को बंद कर दिया था. 

ठाकरे के बारे में क्या बोले सीएम शिंदे

दिल्ली यात्रा के बारे में उद्धव ठाकरे की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा, ‘‘हमने 2,000 करोड़ रुपये की म्हैसाल विस्तार योजना को मंजूरी दी." बता दें कि एकनाथ शिंदे को सीमा मुद्दे पर आंदोलन में भाग लेने के लिए जेल की सजा का सामना करना पड़ा था. मुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी कहा कि ठाकरे को कोई भी फैसला सुनाने से पहले उनके दिल्ली दौरे के मकसद को समझना चाहिए.  

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां गुरु गोबिंद सिंह के बेटों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान की याद में केंद्र सरकार के वीर बाल दिवस समारोह में भाग लेने आया था.’’ साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और पंजाब के मुख्यमंत्री विशेष आमंत्रित सदस्य थे. 

ये भी पढ़े : कोरोनाकाल में बनाए गए नियमों को तोड़ने पर 54 हजार लोग हुए अब तक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget