एक्सप्लोरर

‘रेनकोट’ विवाद में उद्धव ठाकरे भी कूदे, कहा- ‘मोदी सरकार ने बिना पानी के देश को नहला दिया’

मुंबई: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर पीएम मोदी के रेनकोट वाले बयान को लेकर कांग्रेस तो तिलमिलाई हुई है.  अब इस विवाद में शिवसेना भी कूद गई है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी ने तो बिना पानी के ही देश को नहला दिया है, वहीं कांग्रेस अब इसे बड़ा मुद्दा बनाने की ठान चुकी है.

उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

पीएम नरेंद्र मोदी के इस बयान से देश की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है. कांग्रेस ने जहां पूरे बजट सत्र में पीएम मोदी का बहिष्कार करने का फैसला किया है, वहीं अब शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया है.

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘’मनमोहन सिंह को रेनकोट पहन के नहाने कि कला आती है, लेकिन आपको तो बिना साबुन के बुलबुले छोड़ने कि कला आती है, बुलबुला इसलिए बोला क्योंकि बुलबुला पारदर्शी होता है. बिना साबुन का बुलबुला और बिना पानी के नहाना. मनमोहन सिंह तो रेनकोट पहन कर कम से कम नहा लेते हैं, लेकिन मोदी जी आप तो पूरे देश को पिछले दो साल से बिना पानी के नहला रहे हो.’’

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी की आलोचना की हो. बीएमसी चुनाव में गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना की ओर से ऐसे बयानों में तेज़ी आ गयी है.  इधर कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को हथियार बना कर मोदी पर हमला तेज़ कर दिया है, वहीं बीजेपी अब बचाव की मुद्रा में है.

जो कहा ठीक कहा-शाह

अमित शाह ने कहा, ‘’कल पीएम मोदी जी ने कहा कि मनमोहन के शासनकाल में करोड़ों के घोटाले हुए तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है ? पीएम मोदी ने इसमें क्या गलत कहा.’’ उन्होंने मनमोहन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’कांग्रेस ने एक ऐसा पीएम दिया जिसकी आवाज राहुल बाबा और उनकी माता जी के अलावा किसी ने नहीं सुनी.’’

दरअसल इस पूरे विवाद की शुरुआत राज्यसभा में हुई थी. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर रेनकोट वाले बयान से तंज कसा, इसी के बाद विवाद बढ़ गया.

क्या कहा था पीएम मोदी ने

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को घेरते हुए कहा था, ‘’बाथरूम में रेन कोट पहनकर नहाना ये कला तो डॉक्टर साहब ही जानते हैं और कोई नहीं जानता.’’ मनमोहन पर मोदी के इसी वार से कांग्रेस तिलमिला गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget