एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के शपथग्रहण समारोह की तैयारी जोरों पर, आत्महत्या कर चुके किसानों के परिजन भी आमंत्रित

महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों के करीब 400 किसानों को उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने के लिए न्योता भेजा गया है. इसके साथ ही आत्महत्या कर चुके किसानों के परिजन को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है.

मुंबई: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुरुवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. शपथग्रहण का ये कार्यक्रम मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित किया जाएगा. इस बीच शिवसेना नेता विनायक राउत ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों के चार सौ किसानों को न्योता दिया गया है.

विनायक राउत ने कहा, ''कल उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों के लगभग 400 किसानों को आमंत्रित किया गया है. किसानों को सम्मान देने के लिए, आत्महत्या करने वाले किसानों के परजिनों को भी आमंत्रित किया गया है.''

उधर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमलोगों ने उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सोनिया गांधी को आमंत्रित किया है. कांग्रेस नेता विजय वाडेत्तीवार ने कहा कि कांग्रेस के सभी मुख्यमंत्रियों, एमके स्टालिन, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को भी न्योता दिया गया है.

बहुजन विकास आघाड़ी के हितेंद्र ठाकुर ने अपने दो विधायकों के साथ शरद पवार से की मुलाकात, दिया समर्थन

वहीं शिवसेना नेता अनिल देसाई ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ विधि कार्यक्रम को लेकर बड़ी तैयारियां की जा रही हैं. उद्धव ठाकरे और शरद पवार खुद कार्यक्रम में आनेवाले मेहमानों को न्योता दे रहे हैं. हमने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को न्योता भेजा है.

सीएम की कुर्सी पर बैठने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य होंगे उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र की सियासत पर ठाकरे परिवार का हमेशा से प्रभाव रहा है. लेकिन उद्धव ठाकरे इस परिवार के पहले ऐसे सदस्य होंगे जो सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे. फिलहाल उद्धव ठाकरे न तो विधानसभा के सदस्य हैं और न ही विधान परिषद के सदस्य हैं. उन्होंने कभी चुनाव भी नहीं लड़ा है. लेकिन आने वाले छह महीनों के भीतर उन्हें या तो विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना ही होगा. कल बुधवार को उद्धव ठाकरे को शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन का नेता चुना गया. इसके बाद ठाकरे ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget