एक्सप्लोरर

सामना को दिए इंटरव्‍यू में बोले उद्धव ठाकरे, 'मैं ट्रंप नहीं हूं, अपने लोगों को तड़पते नहीं देख सकता'

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सीएम उद्धव ठाकरे का इंटरव्यू लिया है. सीएम ने कोरोना सहित कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. मुख्यमंत्री बनने के बाद से यह उद्धव ठाकरे का पहला इंटरव्यू है.

मुंबई: सामना के कार्यकारी संपादक व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का इंटरव्यू लिया है जिसे आज के दैनिक सामना में प्रकाशित किया गया है. उद्धव ने बतौर मुख्यमंत्री, कार्यकाल और मौजूदा चुनौतियों पर बातचीत की. संजय राउत ने इसे अनलॉक्ड इंटरव्यू नाम दिया है.

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले और लॉकडाउन पर उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मैं ट्रंप नहीं हूं. मैं मेरी आंखों के सामने मेरे लोगों को ऐसे तड़पते हुए नहीं देख सकता हूं. बिल्कुल नहीं. इसलिए एक बात तय करो. लॉकडाउन गया खड्ढे में. जान गई तो भी बढ़िया लेकिन हमें लॉकडाउन नहीं चाहिए. तय करते हो क्या बोलो!''

उद्धव ठाकरे ने खुद की पीठ थपथपाई मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मुझे खुशी है कि जनता मुझ पर मतलब महाराष्ट्र सरकार पर विश्वास रखती है. सरकार की बात सुनती है. सहयोग करती है. इसलिए मेरे चेहरे पर तनाव नहीं है, जनता जब साथ हो तो किसी प्रकार का तनाव या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. जनता हमारे साथ है. जनता का विश्वास है. वह विश्वास मेरे लिए शक्ति देनेवाला है. जब तक वह विश्वास मेरे साथ है, जब तक वह शक्ति मेरे पास है तब तक मुझे किसी प्रकार के तनाव की परवाह करने की आवश्यकता नहीं.''

देवेंद्र फडणवीस पर निशाना उद्धव ठाकरे ने कहा कि 6 महीना पूरा होने पर सरकार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. अब मुझे ऐसा लगता है कि विरोधी दल नेता पद दिवस को भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस खूब घूम रहे हैं, मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा. हाल ही में फडणवीस दिल्ली में थे, वहां कोरोना की परिस्थिति देखते होंगे. देवेंद्र फडनविस का पेट दर्द इसलिए भी होगा कि, कहीं भी न जाते हुए, न घूमते हुए एक संस्था ने देश के सर्वोत्तम मुख्यमंत्रियों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का चयन किया. इसका भी पेट दर्द हो सकता है. क्योंकि कोरोना के लक्षण अलग-अलग हैं. देवेंद्र फडणवीस पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनका जो विधायक का फंड है, वो महाराष्ट्र का फंड दिल्ली में देने के कारण वो सभी बातें दिल्ली में जाकर कर रहे हैं. मेरे काम से विपक्ष के पेट मे दर्द, उनकी उंगलियां काली नीली हो रही हैं.

कोरोना से लड़ाई है तीसरा विश्व युद्ध मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से लड़ाई एक रण ही है. यह रण संग्राम है. ये बड़ा वैश्विक रण है. जैसा मैंने कहा था, यह वर्ल्ड वॉर है. वॉर अगेंस्ट वायरस. जैसे दो विश्वयुद्ध हुए. वैसे ही यह तीसरा विश्वयुद्ध. महाराष्ट्र में सेना बुलाने की नौबत नहीं आई. ऐसी खबरें आई थीं, लेकिन जरूरत नहीं पड़ी.

आकड़ों में महाराष्ट्र में नंबर 1 उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश में दस लाख के ऊपर मरीजों की संख्या है. महाराष्ट्र का आंकड़ा तीन लाख से ऊपर चला गया है. सीएम ने कहा, ''तीन लाख कुल, मतलब पहला मरीज जो ठीक होकर घर गया है, उसे भी इसमें जोड़ा जा रहा है. आंकड़े कम ही हैं, अर्थात एकदम ही कम हुआ है ऐसा भी मैं नहीं कहूंगा क्योंकि कुछ जगहों पर संक्रमण बढ़ रहा है. आंकड़ा बढ़ रहा है. वह थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन जल्द-से-जल्द मरीज को पहचानकर उसे ठीक करना यह महत्वपूर्ण है.

क्या मुम्बई में स्थिति नियंत्रण में ? उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई नियंत्रण में आ रही है. मैं उस बारे में अभी कुछ नहीं बोलूंगा. मुझे जल्दीबाजी में कोई स्टेटमेंट देना नहीं है.लेकिन मुंबई के करीब के जो शहर हैं. कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ या पुणे, पिंपरी-चिंचवड ये परिसर कोरोना से ज्यादा संक्रमित हुए हैं और सभी को वो चिंता का विषय लगता है.

लॉकडाउन खोलने पर मौत की जिम्मेदारी किसकी ? सीएम ने कहा, ''मेरा उनसे यही कहना है कि हम आपके लिए लॉकडाउन खोल देते हैं. फिर यहां लोग मरेंगे तो आप जिम्मेदारी लेंगे क्या? आज जो दरवाजा खोलो कहकर सरकार के दर पर आकर बैठे हैं, आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं उनके लिए दरवाजे खोलने में कोई हर्ज नहीं, लेकिन दरवाजा खुलने के बाद आप जिम्मेदारी लेंगे क्या? अर्थव्यवस्था के संकट की चिंता हमें भी है.''

उद्धव घर से नहीं निकलते ? मुख्यमंत्री बाहर कम निकलते हैं इस पर सफाई देते हुए कहा है कि मंत्रालय में मैं कम गया, इस आरोप में दम नहीं है. अब तकनीक इतनी प्रगति कर चुकी है. इस तकनीक का आप उपयोग नहीं कर सकते तो आप दुर्भाग्यशाली हो फिलहाल तकनीक के माध्यम से हम कितने सारे काम कर रहे हैं. लेकिन जब तुम घूमते हो तब तुम्हारी कुछ सीमाएं होती हैं. तुम एक ही जगह पर जाते हो लेकिन जब तुम वीडियो conferencing का उपयोग करते हो तो तुम हर जगह जाते हो.

राम मंदिर से कोरोना नहीं ठीक होगा अयोध्या में जो राम मंदिर बन रहा है, कोरोना की चिंता उससे ज्यादा है. मंदिर के जरिए कोरोना ठीक नहीं होगा, ऐसा शरद पवार बोले हैं. उत्तर सही है, डॉक्टर चाहिए ही. हम जो सुविधा तैयार कर रहे हैं वह सुविधा बीमारों की ठीक नहीं करेगी. इन सुविधाओं के साथ डॉक्टर्स चाहिए. मैंने पहले ही कहा था कि जंबो फैसिलिटी चाहिए. मतलब हमने कोई बेड की दुकान नहीं खोली है. फर्नीचर की दुकान नहीं खोली है. प्रदर्शनी नहीं लगाई है. इस बेड पर जब मरीज आएंगे तब मरीज के बेड के बगल में डॉक्टर्स एवं सिस्टर्स चाहिए और हाथ में दवाइयां चाहिए. (राम मंदिर पर सीधा जवाब टाल दिया)

WHO ने की तारीफ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानबूझकर धारावी का उल्लेख किया. धारावी पैटर्न की सराहना की. मुझे लगता है कि ये आपकी सरकार का सबसे बड़ा यश है. राज्य सरकार और महानगरपालिका के प्रयासों की सफलता है. बल्कि आपने लगातार धारावी और मुंबई की ओर ध्यान दिया.

कोरोना वैक्सीन कोरोना वैक्सीन को लेकर सीएम ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि वह अगस्त में आएगी. अगस्त में आई तो खुशी की बात है लेकिन साधारणत: वर्ष के आखिर तक हमारे देश में वैक्सीन तैयार हो सकती है. ऐसे संकेत हैं.

पीएम मोदी से जो मांगा वो मिला केंद्र और राज्य को एक होकर काम करना होगा. प्रधानमंत्री मोदी बीच-बीच में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करते हैं और कोरोना के बारे में जो कुछ भी बातें हम उनके सामने रखते हैं उस बारे में उनकी मदद मिलती है.

जोर ई-लर्निंग की ओर सीएम ने कहा कि इसके अलावा फिलहाल विकल्प नहीं है. इसके लिए हम हर तरफ से राय-मश्विरा ले रहे हैं. लॉकडाउन के बारे में जैसे मतभेद हैं, ठीक ऐसा ही शिक्षा के बारे में भी हो रहा है. अब निर्णय लेना पड़ेगा. अंतिम वर्ष की पदवी परीक्षा का निर्णय लिया गया है. परीक्षा नहीं होगी.

AIMIM सांसद ने पीएम मोदी के अयोध्या दौरे पर उठाए सवाल, कहा- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर हम भी अदा करेंगे नमाज सिर्फ ऑनलाइन क्लासेज के लिए नए विदेशी छात्रों को VISA नहीं देगा अमेरिका

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget