एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: उदयपुर में जिंदगी धीरे-धीरे ही सही लौट रही है पटरी पर, कर्फ्यू में आज 12 घंटे की छूट

Udaipur Tailor Murder: उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) की हत्या के बाद हालात बेकाबू होने पर वहां कर्फ्यू लगा दिया गया था. रविवार को स्थिति में सुधार देखते हुए सोमवार को अतिरिक्त ढील दी गई.

Udaipur Tailor Kanhaiya Lal Murder Case: उदयपपुर में टेलर कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) की हत्या के बाद हालात काबू से बाहर होने पर प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया था. अब रविवार को स्थिति में सुधार देखते हुए सोमवार 4 जुलाई को कर्फ्यू (Curfew) में दो घंटे की अतिरिक्त ढील दी गई है. जिला मजिस्ट्रेट तारा चंद मीणा (Tara Chand Meena) ने अपने आदेश में कहा है कि कर्फ्यू  में 12 घंटे की छूट दी है.

जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने कर्फ्यू  को लेकर नए आदेश जारी किए हैं. इसके तहत सोमवार 4 जुलाई को को कर्फ्यू में 12 घंटे की छूट दी गई हैं. जिला मजिस्ट्रेट मीणा के मुताबिक शहर के धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, सविना, भूपालपुरा, गोवर्धनविलास, हिरणमगरी, प्रतापनगर एवं सुखेर पुलिस थाना इलाके में लगाए गए कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी जा रही है. सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक इन इलाकों को कर्फ्यू से छूट दी गई है. हालांकि इस निर्धारित अवधि के बाद इन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू पहले की तरह लागू रहेगा.

बता दें, रविवार 3 जुलाई को कर्फ्यू में 10 घंटे की छूट दी गई थी. इसके तहत रविवार सुबह 8 से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई थी. वहीं शनिवार दो जून को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक छूट मिली थी.  कर्फ्यू के लगातार बढ़ती छूट से यहां हालातों के सामान्य होने के आसार नजर आ रहे हैं. रविवार को यहां शाम 5.30 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई थीं. उधर अब केवल जयपुर शहर में 2 जुलाई के बाद 24 घंटे और नेट बंद रहेगा.

उदयपुर में रविवार कर्फ्यू में ढील कैसा रहा जन-जीवन

टेलर कन्हैया लाल (Tailor Kanhaiya Lal) की हत्या के बाद दहशत में जी रहे उदयपुर के लोगों के लिए रविवार कुछ राहत लेकर आया. कर्फ्यू में 10 घंटे की छूट मिलने से लोग अपनी जरूरतों का सामान लेने के लिए घरों से निकले और जरूरी खरीददारी भी की. दरअसल, कर्फ्यू में ढील के बाद भी कई दुकानें नहीं खुली थी, लेकिन जरूरत के सामानों की अधिकांश दुकानें खुली रहीं. कल रविवार को सुबह आठ बजे से ही बाजारें खुलने लगीं थीं. हालांकि चप्पे- चप्पे पर अभी भी पुलिल बल तैनात है. मालदास स्ट्रीट भूतमहल के इलाके में जहां कन्हैयालाल का मर्डर हुआ था, उस इलाके में भी कुछ दुकानें खुली देखी गई थीं. सावधानी के मद्देनजर ब भी इलाके में पुलिस तैनात है और  बैरिकेड लगाए हुए हैं. 

ये भी पढ़ें:

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर एक्शन, 4 पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

Udaipur News: कन्हैयालाल की हत्या के बाद उदयपुर के पर्यटन उद्योग को झटका, बुकिंग रद्द करा रहे हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुसलमान देश को देवता नहीं मान सकते' इस्लामिक संगठन की वंदे मातरम बिल पर आपत्ति
'मुसलमान देश को देवता नहीं मान सकते' इस्लामिक संगठन की वंदे मातरम बिल पर आपत्ति
E20 पर आर-पार के मूड में ट्रांसपोर्टर्स, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
E20 पर आर-पार के मूड में ट्रांसपोर्टर्स, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
PoK में जारी प्रदर्शन और बर्बरता पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन और बर्बरता पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जानें क्या कहा?
वंदे मातरम् बिल पास होने पर AIMPLB ने जताई आपत्ति, जानें क्या कहा?
वंदे मातरम् बिल पास होने पर AIMPLB ने जताई आपत्ति, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget