एक्सप्लोरर

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार की मुश्किलें और बढ़ी, कांग्रेस के 2 और विधायकों ने इस्तीफा दिया

कर्नाटक में विधायकों के इस्तीफे पर विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कहा कि मैंने कोई भी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है. मैं इसे रातों-रात नहीं कर सकता. मैंने उन्हें 17 जुलाई तक समय दिया है. कानूनी प्रक्रियाओं का अध्ययन करूंगा, तब फैसला लूंगा.

बेंगलुरु: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और जेडीएस की लाख कोशिशों के बावजूद उसकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. आज कांग्रेस के दो और विधायकों एम टी बी नागराज और के. सुधाकर ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया. दोनों ने राज्यपाल वजुभाई वाला से भी मुलाकात की. इन दो विधायकों के इस्तीफे के बाद बागी विधायकों की संख्या 16 हो गई है. इसके अलावा दो निर्दलीय विधायक भी हैं जिन्होंने कर्नाटक में मंत्री पद से इस्तीफा दिया है. यानि कुल 18 विधायकों ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी सरकार से समर्थन वापस लिया है.

टी बी नागराज और के. सुधाकर मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे थे और दोनों ने तबीयत खराब होने की वजह बताई थी. उसके बाद से ही इन दो विधायकों के इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थी.

अब विधानसभा की मौजूदा स्थिति क्या है? 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस और जेडीएस सरकार को 116 (कांग्रेस-78, जेडीएस 37 और बीएसपी 1) विधायकों का समर्थन हासिल है. लेकिन 18 विधायकों का अगर इस्तीफा विधानसभा स्पीकर ने मंजूर कर लिया तो कर्नाटक की सरकार अल्पमत में आ जाएगी. पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के 13, जेडीएस के तीन और दो निर्दलीय ने इस्तीफा दिया है. कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी के 107 विधायक हैं और बहुमत के लिए 113 विधायकों की जरूरत होती है.

आज कर्नाटक का सियासी नाटक मुंबई में भी दिखा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार मुंबई पहुंचे और जिस होटल में बागी विधायक ठहरे हैं उस होटल में जाने की कोशिश की. पुलिस ने शिवकुमार को होटल में जाने से रोक दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया. कांग्रेस-जेडीएस के 12 बागी विधायक मुंबई के पवई में स्थित आलीशान होटल में ठहरे हैं.

कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, बागी विधायकों से भी नहीं मिल पाए

कर्नाटक में चल रहा राजनीतिक संकट सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा है. कांग्रेस और जेडीएस के 10 बागी विधायकों ने शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की. इन विधायकों ने याचिका में विधानसभा अध्यक्ष पर जानबूझ कर उनके इस्तीफे स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget