एक्सप्लोरर

एक बार फिर बोतल से बाहर आया बंगला विवाद का जिन्न, ट्विटर पर भिड़े प्रियंका और हरदीप पुरी

प्रियंका गांधी के लोधी रोड स्थित बंगले को लेकर विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है. आज इस बंगले को लेकर प्रियंका गांधी और केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप पुरी ट्विटर पर आमने सामने आ गए.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बंगले को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने के बाद उनके लोधी रोड स्थित बंगला खाली करने को कहा गया था. इसे लेकर खूब सियासी उठापटक हुई थी, कांग्रेस ने इसे 'बदले की भावना' के तहत की गई कार्रवाई बताया था. अब एक बार फिर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के एक ट्वीट से बंगला विवाद सामने आ गया है.

बंगला विवाद को लेकर खुद प्रियंका गांधी और केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप पुरी ट्विटर पर आमने सामने आ गए. दरअसल आज सुबह प्रियंका गांधी ने एक खबर को शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने बंगले में बने रहने के लिए प्रधानमंत्री से कोई रिक्वेस्ट नहीं की है. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री ने बगले में कुछ दिन और रहने की मोहलत देने रिक्वेस्ट की है, जिसे प्रधानमंत्री ने मान लिया.

इस खबर का खंडन करते हुए प्रिंयंका गांधी ने लिखा, ''यह फेक न्यूज़ है. मैंने सरकार से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है। 1 जुलाई को मुझे सौंपे गए निष्कासन पत्र के अनुसार, मैं 1 अगस्त तक 35 लोधी एस्टेट में सरकारी आवास खाली कर दूंगी.''

हरदीप पुरी ने प्रियंका गांधी को घेरा! प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने आज एक ट्वीट में दावा किया उनके पास एक दिग्गज कांग्रेसी नेता ने उन्हें फोन कर प्रियंका गांधी के बंगले को किसी कांग्रेसी सांसद के नाम अलॉट करने के लिए कहा था.

हरदीप पुरी ने लिखा, ''तथ्य अपने लिए खुद बोलते हैं. 4 जुलाई की दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर मुझे एक ताकतवर कांग्रेसी नेता का फोन आया था. मुझसे रिक्‍वेस्‍ट की गई कि 35, लोधी एस्‍टेट किसी और कांग्रेस सांसद को अलॉट कर दिया जाए ताकि प्रियंका वाड्रा रह सकें. हर चीज को सेंशनलाइज मत कीजिए.''

प्रियंका गांधी ने पुरी को क्या जवाब दिया? हरदीप पुरी के ट्वीट को सिरे खारिज करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने कभी बंगले में बने रहने के लिए कोई रिक्वेस्ट नहीं की. उन्होंने लिखा, ''मिस्टर पुरी अगर किसी ने आपको फोन किया तो मैं उनकी चिंता के लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं. आपके ध्यान देने के लिए भी धन्यवाद लेकिन इससे तथ्य नहीं बदलता. मैंने ऐसी कोई रिक्वस्ट नहीं की है. जैसा कि मैंने पहले ही कहा है कि मैं एक अगस्त को घर खाली कर दूंगी, जैसा कि आदेश में कहा गया था.''

बंगला खाली कर लखनऊ शिफ्ट होंगी प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा नई दिल्ली के लोधी स्टेट इलाके में स्थित अपना सरकारी बंगला इस महीने के आखिर तक खाली कर देंगी और कोविड़-19 के हालात में सुधार होने पर लखनऊ चली जाएंगी. आने वाले समय में रहकर उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां आगे बढ़ाएंगी.

लखनऊ में वह गोखले मार्ग स्थिति शीला कौल के आवास में रहेंगी. यह मकान खाली पड़ा है और फिलहाल इसकी मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम चल रहा है. शीला कौल देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की भाभी थीं. वह केंद्रीय मंत्री औेर राज्यपाल भी रहीं. 2015 में उनका निधन हो गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
ऐसा क्या हुआ कि BJP 8 महीने में ही गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
ऐसा क्या हुआ कि BJP 8 महीने में ही गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा

Embed widget