एक्सप्लोरर

लव जिहाद को लेकर गजेंद्र शेखावत और अशोक गहलोत में ट्विटर वॉर, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए ये आरोप

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लव जिहाद को लेकर दिए बयान पर सवाल उठाए हैं. शेखावत ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधकर कहा, ''प्रिय अशोक गहलोत जी, क्या हज़ारों युवतियों के साथ प्रेम और विवाह के नाम पर, नाम और धर्म बदल कर हो रहे धोखे को लव जिहाद नहीं कहेंगे?''

नई दिल्ली: लव जिहाद पर केंद्रीय मंत्री शेखावत की मुख्यमंत्री गहलोत को नसीहत दी है. मध्य प्रदेश के लिव जिहाद पर क़ानून बनाने की घोषणा के बाद लगातार देश में राजनीतिक दलों के बीच बयानबाज़ी चल रही है .

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लव जिहाद को लेकर दिए बयान पर सवाल उठाए हैं. शेखावत ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधकर कहा, ''प्रिय अशोक गहलोत जी, क्या हज़ारों युवतियों के साथ प्रेम और विवाह के नाम पर, नाम और धर्म बदल कर हो रहे धोखे को लव जिहाद नहीं कहेंगे?''

शुक्रवार को अपने सिलसिलेवार ट्वीट्स में शेखावत ने कहा, ''शादी अगर व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है तो फिर महिलाएं अपने मायके का नाम या धर्म रखने के लिए स्वतंत्र क्यों नहीं हैं? क्यों लड़कियों के परिवारों को भी दूसरे धर्म को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जाता है? क्या धर्म व्यक्तिगत स्वतंत्रता की बात नहीं है?''

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ''अशोक जी, चूंकि कांग्रेस व्यक्तिगत स्वतंत्रता की आड़ में इस कृत्य का समर्थन कर रही है तो क्या यह आपका नया सांप्रदायिक एजेंडा है ? सत्ता लालच में हिंदू आतंकवाद जैसे शब्द गढ़ना, घृणा फैलाना इत्यादि सब कांग्रेस प्रधान कृत है। शेखावत ने कहा कि भाजपा, सबका साथ, सबका विकास में विश्वास रखती है, इसलिए हमारी महिलाएं लव जिहाद नाम के धोखे और अन्याय के अधीन नहीं होंगी.''

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने लव जिहाद को बीजेपी द्वारा निर्मित शब्द करार दिया, गहलोत ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ''लव जिहाद बीजेपी द्वारा राष्ट्र को विभाजित करने और सांप्रदायिक, सद्भावना को बिगाड़ने के लिए निर्मित शब्द है.''

उन्होंने कहा कि विवाह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है, इस पर अंकुश लगाने के लिए एक कानून लाना पूरी तरह से असंवैधानिक है. यह कानून किसी भी अदातल में खड़ा नहीं होगा, लव में जिहाद का कोई स्थान नहीं होता. गहलोत ने कहा कि वे राष्ट्र में एक ऐसा वातावरण बना रहे हैं, जहां वयस्क राज्य की शक्ति की दया पर अपनी सहमति देंगे, विवाह एक व्यक्तिगत निर्णय है और वे उस पर अंकुश लगा रहे हैं.

गहलोत ने लव जिहाद बिल को लेकर ट्वीट करते हुए कहा, ''बीजेपी ने देश को बांटने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए लव जिहाद शब्द ईजाद किया है. शादी व्यक्तिगत आजादी का मामला है, शादी को रोकने के लिए लाया जाने वाला कोई भी कानून पूर्णतया असंवैधानिक है.''

गहलोत ने एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट कर कहा कि यह किसी अदालत में नहीं टिकेगा. प्यार में जिहाद का कोई स्थान नहीं है. वे देश में ऐसा माहौल बना रहे हैं, जहां वयस्क लोगों की सहमति राज्य की दया पर निर्भर हो जाएगी. शादी निजी फैसला है और वे इसमें रुकावट डाल रहे हैं. यह व्यक्तिगत आजादी को छीनने जैसा है. यह सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की चाल और सामाजिक टकराव को बढ़ाने वाला कदम है. इसके साथ ही संविधान के उस प्रावधान का अनादर है. जिसमें राज्य किसी नागरिक के साथ किसी भी धरातल पर किसी तरह का भेदभाव नहीं कर सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget