एक्सप्लोरर

सरकार के आदेश पर ट्विटर का जवाब, 1178 में से 500 अकाउंट्स हमेशा के लिए किए बंद

ट्विटर ने आज बयान जारी कर कहा कि उनसे कुछ को बंद किया है. इसके साथ ही ट्विटर ने कहा कि उनसे किसी भी मीडिया संस्थान, पत्रकार, एक्टिविस्ट और नेता के खिलाफ अकाउंट पर 'भारतीय कानून के तहत अभिव्यक्ति की आजादी' का उल्लंघन करने पर कोई एक्शन नहीं लिया है.

नई दिल्ली: भारत सरकार की चेतावनी के जवाब में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने आज बताया कि उसने नियमों का उल्लंघन करने वाले 500 अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिया है. इसके साथ ही विवादित हैशटैग को लेकर भी कार्रवाई की गई है. भारत सरकार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को 1178 अकाउंट को बंद करने के लिए कहा था.

सरकार का कहना था कि इन अकाउंट के पीछे खालिस्तान समर्थकों और पाकिस्तान का हाथ है. इसके साथ ही सरकार ने कहा था कि यह अकाउंट किसान आंदोलन के नाम पर गलत जानकारी फैला रहे हैं और भड़काऊ सामिग्री पोस्ट कर रहे हैं.

भारत सरकार के आदेश के बाद अब ट्विटर ने आज बयान जारी कर कहा कि उनसे इन अकाउंट में से कुछ को बंद किया है. 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा पर भी ट्विटर ने अपनी बात रखी है. ट्विटर की ओर से कहा गया कि 26 जनवरी पर दिल्ली में हिंसा के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाली और माहौल बिगाड़ने वाले कंटेंट को हटाया गया. इसके साथ ही 500 अकाउंट हमेशा के लिए बंद किए गए.

इसके साथ ही ट्विटर ने कहा कि उनसे किसी भी मीडिया संस्थान, पत्रकार, एक्टिविस्ट और नेता के खिलाफ अकाउंट पर कोई ऐक्शन नहीं लिया. यह 'भारतीय कानून के तहत अभिव्यक्ति की आजादी' के अंतर्गत उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है.

ट्विटर ने यह भी कहा कि सरकार के आदेश के बाद कुछ अकाउंट को बंद किया गया था. लेकिन बाद में पाया गया कि उनका कंटेंट भारतीय कानून के मुताबिक ही है, इसलिए उन्हें फिर से शुरू कर दिया गया.

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट का यह बयान उन आरोपों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि ट्विटर सरकार के आदेश को दबा कर बैठ गया है. और इस पर कोई ऐक्शन नहीं ले रहा है. बता दें कि इससे पहले भी सरकार ने ट्विटर को 250 अकाउंट की एक लिस्ट सौंपी थी. इस लिस्ट से ट्विटर ने उन अकाउंट को सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही बंद किया था. सरकार की ओर से ट्विटर को कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई थी.

UP के कासगंज में कानपुर जैसा कांड, जहरीली शराब बेचने वाले माफिया ने की सिपाही की हत्या, दारोगा को भाला मारकर किया घायल दो महिलाओं की हत्या से गाजियाबाद में सनसनी, रिश्तेदार ने ही रची थी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget