एक्सप्लोरर

दो महिलाओं की हत्या से गाजियाबाद में सनसनी, रिश्तेदार ने ही रची थी साजिश

मसूरी थाना क्षेत्र में एक ही घर में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई. साथ ही तीन छोटे बच्चों को भी बुरी तरह घायल कर दिया गया. घटना ने अधिकारियों के भी हाथ-पांव फुला दिए हैं. हालांकि आरोपी हत्थे चढ़ चुके हैं.

नई दिल्ली: देश का राजधानी से सटे गाजियाबाद में एक दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है. यहां मसूरी थाना क्षेत्र में एक ही घर में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई. साथ ही तीन छोटे बच्चों को भी बुरी तरह घायल कर दिया गया. घटना ने अधिकारियों के भी हाथ-पांव फुला दिए हैं. हालांकि आरोपी हत्थे चढ़ चुके हैं.

शव की शिनाख्त 33 साल की डॉली और 17 साल की अंशु के रूप में की गई है. अंशु, डॉली के यहां ट्यूशन पढ़ने के लिए आई थी. दोनों पर सिलबट्टे और धारदार हथियार से वार किया गया है. बहुत ही बेरहमी से उन्हें मारा गया है. हालांकि घटना के पीछे लूट का कारण बताया गया है.

पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक व्यक्ति का नाम सामने आया था. हालांकि जैसे-जैसे बात आगे बढ़ी दो लोगों के नाम सामने आए. इसमें एक आरोपी महिला उमा (अम्मा) और सोनू (टेलर अंकल) को गिरफ्तार किया गया है. मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है.

यह घटना सरस्वती विहार में हुई. अम्मा और टेलर अंकल का डॉली के यहां आना-जाना था. बच्चे भी दोनों को अच्छे से पहचानते थे. शनिवार की रात करीब आठ बजे दोनों आरोपी उनके घर पर पहुंचे. यहां उन्होंने पहले से बनी लूट की योजना को अंजाम दिया. जो भी रास्ते में आया उसे मौत के घाट उतार दिया.

इसके साथ ही तीन बच्चों को भी मारने की कोशिश की. इसके बाद वे फरार हो गए. जब परिजन घर पर पहुंचे से सन्न रह गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पूरे इलाके में हंगामा मच गया. तीनों घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें बना दीं और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के साथ ही ह्यूमेन इंटेलिजेंस के साथ जांच शुरू हुई. किसी तरह से पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची. उमा, पीड़ित परिवार के दूर की रिश्तेदार ही थी जबकि टेलर उसका पड़ोसी था.

दोनों को काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मुठभेड़ के बाद ही उन्हें पकड़ा जा सका. फिर जब पूछताछ हुई तो पुलिस के अनुसार उन्होंने घटना को स्वीकार कर लिया. साथ ही पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद कर लिया है. उन्होंने बच्चों को भी मारने की कोशिश की थी.

आरोपी पिछले कई दिनों से घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने इसके लिए काफी रेकी की थी.

यह भी पढ़ें: 

शादीशुदा महिला घर पहुंची तो कालिख पोती, साथी संग जूते की माला डाल घुमाया

जूसर की मोटर में छिपा रखा था 29 लाख का सोना, लखनऊ एयरपोर्ट पर दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget