एक्सप्लोरर

आर्टिकल 370 पर 'सुप्रीम' फैसले के बाद तुषार मेहता ने पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर कही ये बात

Article 370 Verdict: अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की.

Jammu Kashmir Article 370: सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पांच-न्यायाधीशों की संवैधानिक पीठ की सरहाना की है. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए 5 अगस्त 2019 को उठाए गए कदम की भी प्रशंसा की.

तुषार मेहता ने अनुच्छेद 370 को लेकर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के फैसले के बाद कहा, "यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति और गृह मंत्री अमित शाह का दृढ़ संकल्प और उनकी शानदार रणनीति ही है, जिसने इस ऐतिहासिक निर्णय को संभव बनाया."

'अतीत की गलती ठीक की'
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक मेहता ने कहा, "5 अगस्त 2019 और आज की तारीख भारत के इतिहास में दर्ज की जाएगी. क्योंकि इस दिन अतीत की एक भारी संवैधानिक भूल को सरकार ने ठीक किया है."मेहता ने कहा कि वह 5 अगस्त, 2019 से पहले इस प्रक्रिया में शामिल होने वाले एकमात्र वकील थे और उन्हें इस पूरी प्रक्रिया को देखने और उसका हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला. 

पांचों न्यायाधीशों की प्रशंसा की
इस दौरान मेहता ने सुप्रीम कोर्ट की पीठ में शामिल 5 न्यायाधीशों की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा, "माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी ऐतिहासिक है. देश की सुप्रीम कोर्ट दुनिया की सबसे शक्तिशाली अदालत हौ और यह संवैधानिक मूल्यों पर कायम रही है. इसने लोकतांत्रिक चुनाव का ध्यान रखते हुए जम्मू-कश्मीर के सभी निवासियों को उनके वैध अधिकार दिलाए हैं. इन अधिकारों से वे आजादी के बाद से वंचित थे."

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के फैसले को रखा बरकरार
 इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आज अनुच्छेद 370 के उन प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र के निर्णय को बरकरार रखा. इसके अलावा पीठ ने जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल करने और अगले साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने का भी निर्देश दिया.

मामले में फैसला सुनाने वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ में मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, एस के कौल, संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति भूषण आर गवई और सूर्यकांत शामिल थे.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद बोले- कर्नाटक विधानसभा में सावरकर की तस्वीर है स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget