एक्सप्लोरर

Tunnel Accident: सुरंग दुर्घटना के 14 दिन बीते, अभी भी बाहर नहीं लाया जा सका एक भी मजदूर, ड्रिलिंग फिर रुकी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Tunnel Accident Update: उत्तराखंड के सुरंग दुर्घटना में फंसे मजदूरों को निकालने के अभियान का आज 14वां दिन है. अभी और 10 मीटर की ड्रिलिंग बाकी है. शनिवार को एक बार फिर ड्रिलिंग का काम शुरू होगा.

Tunnel Accident Rescue Operation On: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूरों को निकालने का अभियान अभी भी पूरा नहीं हुआ है. शनिवार (25 नवंबर) को अभियान का 14वां दिन है. बचाव अभियान के लिए ड्रिलिंग के आखिरी चरण काम एक बार फिर बाधित होने की वजह से रोक देना पड़ा है.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार (24 नवंबर) रात 47 मीटर पर ड्रिलिंग का काम रोकना पड़ा. टनल में नौवां पाइप ड्रिल किया जा रहा है‌. एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि मशीन के आगे बार-बार लोहे की चीजें आने से कार्य प्रभावित हो रहा है. अभी 47 मीटर तक ड्रिलिंग हुई है. करीब दस मीटर तक और ड्रिलिंग शेष है. 

फिर शुरू होगी ड्रिलिंग
सूत्रों ने बताया है कि आज शनिवार को एक बार फिर पाइप के रास्ते में आई लोहे की जाली को काट कर हटाया जाएगा और फिर से ड्रिलिंग शुरू होगी. जिस ऑगर मशीन से ड्रिलिंग हो रही है वह एक घंटे में 2 मीटर के करीब ड्रिलिंग करती है. इसलिए आज भी बचाव अभियान कब खत्म होगा, इस बारे में फिलहाल समय सीमा तय नहीं हो पा रही है.

मौके पर मौजूद है सीएम पुष्कर सिंह धामी
दूसरी तरफ सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार मौके पर बने हुए हैं. उन्होंने यहीं पर अपना अस्थाई कैंप बनाया है, जहां से बाकी काम भी कर रहे हैं और बचाव अभियान की निगरानी भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा रेस्क्यू अभियान है. इस रेस्क्यू ऑपरेशन में टीमें पूरी दक्षता और क्षमता से लगी हुई हैं.

पीएमओ से लगातार रखी जा रही है नजर 
राहत और बचाव अभियान पर सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से नजर रखी जा रही है. पीएम मोदी प्रतिदिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर अभियान का अपडेट ले रहे हैं. उन्होंने मजदूरों के बाहर निकलने पर उनकी बेहतर चिकित्सा और घर जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

आपको बता दें कि दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर को सुबह निर्माणाधीन सुरंग धंस जाने की वजह से उसमें 41 मजदूर फंस गए. उन्हें निकालने के लिए उन तक 80 सेंटीमीटर व्यास की पाइप पहुंचाया गया है, जिसमें रोलिंग स्ट्रेचर डालकर उसी पर मजदूरों को सुलाकर बाहर की ओर खींच लिया जाएगा. इन्हें निकालने के लिए अभियान में जुटे एनडीआरएफ के जवानों ने रिहर्सल कर लिया है, लेकिन आखिरी पाइप बिछाने की राह में बार-बार आ रही बाधा की वजह से ड्रिलिंग रोकनी पड़ी है. घटना वाले दिन से ही पाइपलाइन के जरिए अंदर फंसे श्रमिकों तक खाना पहुंचाया जा रहा है. सारे मजदूर स्वस्थ्य हैं.

ये भी पढ़ें :Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग से निकलने के बाद ऋषिकेश एम्स लाए जाएंगे मजदूर, डॉक्टर्स की चार टीमें तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget