एक्सप्लोरर

तेलंगाना चुनाव: चन्द्रशेखर राव ने लगाई वादों की झड़ी, कहा- सत्ता में आए तो देंगे 3 हजार बेरोजगारी भत्ता

तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के चन्द्रशेखर राव ने राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर वादों की झड़ी लगा दी है. उन्होंने बेरोजगार युवाओं, किसानों को पार्टी के द्वारा जारी किए गए आंशिक घोषणा पत्र से साधने की कोशिश की है.

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समित (टीआरएस) के अध्यक्ष के चन्द्रशेखर राव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में वादों की झड़ी लगा दी है. उन्होंने राज्य के बेरोजगार युवाओं को सरकार बनने पर 3,016 रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा की. तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बनेगी तो किसानों के एक लाख रुपए तक की कर्ज माफी की जाएगी.

टीआरएस चीफ चन्द्रशेखर राव ने तेलंगाना में चल रहे किसानों की महत्वाकांक्षी रयथू बंधु योजना के तहत दी जाने वाली राशि में भी वृद्धि की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो इस योजना के तहत दी जाने वाली वर्तमान के 8 हजार रुपए प्रति एकड़ की सहातया राशि को 10 हजार रुपए कर दी जाएगी. रयथू बंधु योजना के तहत तेलंगाना सरकार किसानों को दो फसलों रबी और खरीफ के लिए साल में दो बार प्रोत्साहन राशि देती है.

मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के आंशिक घोषणा पत्र को जारी करते हुए चन्द्रशेखर राव ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी से लगातार ये प्रश्न पूछे जा रहे थे कि सरकार में आने के बाद टीआरएस क्या करेगी इसलिए यह आंशिक घोषणा पत्र जारी किया गया है. टीआरएस चीफ ने कहा कि जल्द ही पार्टी कंप्लीट घोषणा पत्र जारी करेगी. उन्होंने कहा कि ये सारे दावे अगले वित्त वर्ष से लागू किए जाएंगे.

टीआरएस चीफ चन्द्रशेखर राव ने केन्द्र सरकार पर भेदभाव का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के हिस्से के अलावा केन्द्र सरकार ने थोड़ी सी भी अधिक आर्थिक सहायता नहीं दी है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को केन्द्र से फ्रेंडली रिलेशन के कारण 15 हजार करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया गया. चन्द्रशेखर राव ने कहा कि अगर उनके रिश्ते भी केन्द्र से अच्छे होते तो तेलंगाना को भी 20 हजार करोड़ का आर्थिक पैकेज मिलता.

यह भी पढ़ें-

LIVE: सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया MeToo: प्रिया रमानी को मिला 20 महिला पत्रकारों का साथ, एमजे अकबर के खिलाफ देंगी गवाही देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
अभिजीत दीपके घर लौटे, रिहा होने के बाद पहली प्रतिक्रिया, 'भारत के लिए शर्मनाक...'
अभिजीत दीपके घर लौटे, रिहा होने के बाद पहली प्रतिक्रिया, 'भारत के लिए शर्मनाक...'
PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget