एक्सप्लोरर

बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया त्रिपुरा में जीत का श्रेय

त्रिपुरा में बहुमत की ओर बढ़ रही बीजेपी ने अनुकूल नतीजों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिया है.

अगरतला: त्रिपुरा में बहुमत की ओर बढ़ रही बीजेपी ने अनुकूल नतीजों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिया है. पार्टी का कहना है कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है. अब तक मिले रूझानों के मुताबिक, त्रिपुरा में बीजेपी 35 सीटों पर आगे चल रही है जबकि उसकी सहयोगी इंडिजीनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) 8 सीटों पर आगे चल रही है.

राज्य में बीते 25 साल से सत्तासीन रहा वाम मोर्चा 16 सीटों पर आगे है. बीजेपी के महासचिव राम माधव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया ‘प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा में चार रैलियों को संबोधित किया. उन्होंने कड़ी मेहनत की और हमारे प्रचार अभियान पर लगातार नजर रखी. पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है.’

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा ने सीपीआई सरकार को हराने के बीजेपी के आह्वान का सकारात्मक जवाब दिया. उन्होंने कहा ‘बदलाव के हमारे आह्वान का लोगों ने सकारात्मक जवाब दिया.’ बीजेपी नेता ने चुनाव के दौरान कड़ी टक्कर देने के लिए सीपीआई की सराहना की और कहा ‘‘लेकिन लोग नई सरकार चाहते हैं.’

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 59 सीटों पर 18 फरवरी को मतदान हुआ था. एक माकपा प्रत्याशी के निधन के कारण एक सीट पर चुनाव नहीं कराया गया. माधव ने यह भी कहा कि नगालैंड में शुरूआती रूझानों के अनुसार, बीजेपी और उसकी गठबंधन सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

उन्होंने कहा ‘हमें उम्मीद है कि हम अपनी चुनाव पूर्व सहयोगी एनडीपीपी के साथ सरकार बनाएंगे.’ नागालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री नीफियू रियो एक सीट पर निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं. इस राज्य में रूझानों के मुतबिक बीजेपी+ 28 सीटों पर आगे चल रही है.

मेघालय के बारे में माधव ने कहा कि वहां त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं और बीजेपी वहां गैर कांग्रेसी सरकार बनाने के लिए काम करेगी. इस राज्य के अब तक उपलब्ध रूझानों के अनुसार, कांग्रेस 21 सीटों पर आगे है. 19 सीटों पर नेशनल पीपल्स पार्टी आगे है जबकि बीजेपी 2 सीटों पर अन्य दल 11 सीटों पर आगे हैं. वहीं यूडीपी 6 पर आगे चल रही है. मुख्यमंत्री मुकुल संगमा सोंगसाक तथा अम्पाती दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव जीत गए हैं. राज्य में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में भाजपा की जीत, धारवाड़ पश्चिम स्नातक सीट पर एसवी संकनूर ने जीतें; जानें पल-पल का अपडेट
LIVE: कर्नाटक में भाजपा की जीत, धारवाड़ पश्चिम स्नातक सीट पर एसवी संकनूर ने जीतें; जानें पल-पल का अपडेट
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget