एक्सप्लोरर

Onion Price: टमाटर के बाद अब रुलाने को तैयार है प्याज? व्यापारियों को दाम बढ़ने की चिंता

Onion Prices To Go Up: महंगे टमाटर के बाद अब व्यापारियों को प्याज की कीमतों को लेकर चिंता सता रही है. व्यापारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्याज के दामों में इजाफा हो सकता है.

 

Onion Price Hike: टमाटर के ज्यादा दाम की वजह से आम आदमी की थाली महंगी हो गई है. आम आदमी की जेब पर टमाटर के दाम बढ़ने से एक बड़ा असर देखा गया है. हाल में आई क्रिसिल (CRISIL) की रिपोर्ट के मुताबिक, एक शाकाहारी थाली 28% महंगी हो गई है तो वहीं मांसाहारी थाली 11% महंगी हुई है. इस हिसाब से देखा जाए तो टमाटर ने थाली के ऊपर एक बड़ा असर डाला है. बाकी सब्जियां भी सस्ती नहीं हैं. उनके भी दाम काफी ज्यादा है और आगे आने वाले दिनों में आम जनता को प्याज रुला सकती है.

इसलिए प्याज की कीमत बढ़ने की आशंका

बारिश और बाढ़ का असर अब प्याज पर भी पड़ने लगा है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से होने वाली प्याज की सप्लाई अब धीरे-धीरे कम हो रही है. स्टॉक में रखी हुई प्याज अगले महीने से निकलना शुरू होगी और यही कारण है कि आगे आने वाले दिनों में प्याज की कीमत बढ़ जाएगी. अभी आम तौर पर प्याज 30 रुपये प्रति किलो है. जिस तरह व्यापारी चिंता जता रहे हैं, उससे लगता है कि आगे प्याज 35 से 40 रुपये प्रति किलो हो सकती है.

दिल्ली की आजादपुर मंडी में ये बोले व्यापारी 

दिल्ली की आजादपुर मंडी में एबीपी न्यूज ने कई प्याज व्यापारियों से बात की, जिन्होंने बताया कि प्याज का दाम पिछले कुछ वक्त से स्थिर था लेकिन आगे आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ सकती हैं. इसकी वजह बारिश और बाढ़ हैं.

उन्होंने बताया कि बाढ़ और बारिश की वजह से राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से आने वाली प्याज की सप्लाई धीरे-धीरे कम हुई है, यानी बाढ़ और बारिश का असर उस पर हुआ है. वहीं, जो स्टॉक में रखी हुई प्याज है, अब धीरे-धीरे निकलना शुरू होगी, जिस वजह से प्याज के दाम बढ़ना लाजमी है.

इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि जो प्याज अभी मंडी में 17 से 20 और 22 रुपये प्रति किलो है और रिटेल में 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है वो आने वाले कुछ दिनों में 35 से 40 रुपये प्रति किलो हो सकती है.

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget