एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, 36 घंटे में सुरक्षा बलों ने आठ आतंकियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर में पिछले 36 घंटे से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच लगातार मुठभेड़ हो रही है. इस दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने पिछले 36 घंटे में कश्मीर में आठ आतंकवादी मार गिराए हैं. मारे गए आतंकियों में दो पाकिस्तानी हैं.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में पिछले 36 घंटे से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच लगातार मुठभेड़ हो रही है. इस दौरान सुरक्षाबलों को जबर्दस्त कामयाबी मिली है. सुरक्षाबल के जवानों ने पिछले 36 घंटे में कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में आठ आतंकवादी मार गिराए हैं. जो आतंकवादी मारे गए हैं उनमें दो पाकिस्तानी नागरिक हैं जिन्होंने 12 साल के एक लड़के को बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी थी. सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ गुरुवार को ही शुरू हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी आतंकवादी बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में रातभर चली मुठभेड़ में मारे गए.

सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान की शुरुआत में सावधानी से काम लेना था क्योंकि आतंकवादियों ने दो आम नागरिकों को बंधक बना लिया था. उन्होंने बताया कि एक आम नागरिक को गुरुवार की शाम बचा लिया गया लेकिन एक अन्य बंधक बनाए गए एक लड़के की अभियान के दौरान मौत हो गई. वह 12 साल का था. पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी हाजिन मुठभेड़ में मारे गए. दोनों आतंकवादियों की पहचान अली और हुबैब के रूप में की गई है. वे पाकिस्तानी नागरिक थे."

सेना के अधिकारी ने कहा कि वह दोनों आतंकवादी आम लोगों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ अत्याचार के कई मामलों में शामिल थे. इनमें हाल ही में शोपियां में एक महिला एसपीओ की हत्या का मामला भी शामिल है. इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक और मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए. उन्होंने कहा कि उस इलाके में तलाशी अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि सोपोर के वारपोरा इलाके में जारी मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है.

वहीं, कश्मीर के शोपियां जिले में भी सुरक्षा बलों के साथ एक अन्य मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए. एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के इमाम साहिब इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई.

इससे पहले बारामूला जिले के कलंतरा में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए थे. इस दौरान एक अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए थे. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में शामिल आमिर रसूल सोपोर निवासी था और एक अन्य आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था.

यह भी पढ़ें- VHP के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया का बड़ा एलान, कहा- उनकी पार्टी 'एचएनडी' 100 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव बीजेपी ने 36 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, संबित पात्रा को पुरी से मिला टिकट कांग्रेस की 7वीं लिस्ट: राज बब्बर, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इमरान प्रतापगढ़ी और रेणुका चौधरी को टिकट देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे आशुतोष रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget