एक्सप्लोरर

जम्मू में हुई मुठभेड़ में सेना को मिली बड़ी सफलता, जैश ऐ मोहम्मद का टॉप कमांडर और IED एक्सपर्ट ढेर

बुधवार सुबह तड़के जम्मू के पुलवामा में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में सेना ने जैश ऐ मोहम्मद के टॉप कमांडर और IED एक्सपर्ट अब्दुल रहमान को मार गिराया है. इसके साथ ही सेना ने दो और आतंकियों को मार गिराया.

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को आज एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में जैश ऐ मोहम्मद के टॉप कमांडर और IED एक्सपर्ट अब्दुल रहमान और उनके दो साथियों के मार गिराया. यह मुठभेड़ आज सुबह तड़के पुलवामा जिले के कंगन गांव में हुई थी.

कौन है IED एक्सपर्ट अब्दुल रहमान

जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार के अनुसार 29 मई को पुलवामा के राजपुरा में विफल किये गए MVIED हमले में गाड़ी का ड्राईवर अब्दुल रहमान ही था और आज सुरक्षा बलों ने इस को एक सफल ऑपरेशन में मार गिराया.

पुलिस के अनुसार अब्दुल रहमान 2017 से दक्षिण कश्मीर में सक्रिय था और जैश के बाकी के दो IED एक्सपर्ट वलीद भाई और इस्माइल भाई के साथ कई हमलों में शामिल रहा है. रहमान पाकिस्तान के मुल्तान शहर का रहने वाला है और अफगानिस्तान की जंग में भी शामिल रहा है. 2017 में कश्मीर आने के बाद भी यहा कई हमलों में शामिल रहा है जिन में बानिहल और पुलवामा हमला भी शामिल है.

पुलिस के अनुसार कश्मीर घाटी में सक्रिय जैश के विदेशी आतंकियों में यह चौथे नंबर का आतंकी था. जब कि जैश की कमान इस समय भी अब्दुल रशीद गाजी के हाथों में है. जो इस समय पुलवामा के त्राल के जंगलों में छुपा हुआ है. जब कि 2019 फरवरी में CRPF काफिले पर हुए हमले के आरोपी वलीद भाई और ईस्माइल भाई ज़मीन पर जैश के लिए काम कर रहे है.

पहले भी किए कई हमले

अब्दुल रहमान 19 फरवरी 2019 में पुलवामा के पिन्ग्लाना गांव में हुए एक बड़े एनकाउंटर में से जिंदा भाग निकलने में भी कामयाब रहा था. इस एनकाउंटर में जैश के कमांडर कामरान और दो आतंकियों को मार गिराया गया था लेकिन सेना को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था. इस एनकाउंटर में एक मेजर समेत तीन फौजी शहीद हुए थे. जब कि एक ब्रिगेडियर, एक कर्नल और पुलिस के दक्षिण कश्मीर के DIG बूरी तरह घायल हुए थे.

एनकाउंटर के बाद से ही रहमान सुरक्षा बलों के रडार पर था लेकिन कभी भी हाथ नहीं आया. 29 मई को विफल कार बम हमले के दौरान रहमान खुद गाड़ी चला रहा था. जिस से यह आशंका लगाई जा रही है कि शायद वह खुद फिदायीन हमले की तयारी में था, या फिर किसी और को फिदायीन हमले के लिए तैयार कर चूका था.

अब सुरक्षा बलों के रडार पर रशीद गाजी, वलीद भाई और इस्माइल भाई है. जो दक्षिण कश्मीर में जैश को जिंदा रखे हुए हैं. इनमें इस्माइल के बारे में बताया जा रहा है कि वह मुंबई हमलों के दोषी मसूद अजहर का भतीजा है. इस साल अभी तक सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में 75 आतंकी मार गिराए हैं, जिन में सभी संगठनों के प्रमुख कमांडर भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंः अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में धमाका, इमाम समेत दो की मौत, दो घायल पंजाब: मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए गीत लॉन्च किया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE:पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक करेंगे मार्च
LIVE: कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक होगा मार्च
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Sonam Wangchuk: ‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget