एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में धमाका, इमाम समेत दो की मौत, दो घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की मस्जिद में जबरदस्त धमाका हुआ है. घटना में इमाम समेत दो लोगों की मौत के बाद लोगों में काफी नाराजगी है.

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को एक मस्जिद में जबरदस्त धमाका हुआ. घटना में मस्जिद के इमाम समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए. हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीें ली है.

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने कहा कि वजीर अकबर खान मस्जिद को शाम करीब 7:25 बजे उस समय निशाना बनाया गया जब लोग नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए थे. उन्होंने बताया कि हमले में इमाम मुल्ला मोहम्मद अयाज नियाजी घायल हो गए थे. जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उनकी मौत हो गई.

काबुल की मस्जिद में जबरदस्त धमाका

नियाजी इमाम होने के साथ  काबुल यूनिवर्सिटी के इस्लामिक लॉ डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थे. जुमा की नमाज में उनका खुतबा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय था. हमले की फिलहाल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. मगर माना जा रहा है कि हमले के पीछे आईएस का हाथ हो सकता है. आईएस संगठन की तरफ से पहले भी काबुल में हमले की बात सामने आ चुकी है.

घटना में इमाम समेत दो लोगों की मौत

हालांकि तालिबानी विद्रोही कभी मस्जिद पर हमला नहीं करते हैं. शनिवार को आईएस ने काबुल में स्थानीय टीवी स्टेशन की बस को निशाना बनाया था. जिसमें संस्थान के दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी. हाल के दिनों में नमाजियों पर अफगानिस्तान में हमले में बढ़ोतरी देखने को मिली है. पिछले महीने परवान सूबे में अज्ञात हमलावरों ने मस्जिद में घुसकर 11 नमाजियों को मौत के घाट के उतार दिया था जबकि कई लोग घायल हो गये थे.

पीएम मोदी-राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन वार्ता, भारत-चीन सीमा तनाव, कोरोना संकट से लेकर कई मुद्दों पर हुई चर्चा

विशेष: जिंगपिंग के नए जाल में कैसे फंसे ट्रंप, अमेरिका को क्यों बदनाम कर रहा है चालाक चीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget