एक्सप्लोरर

टूल किट मामला: दिशा रवि को मिली जमानत के बाद निकिता जैकब और शांतनु को राहत की उम्मीद बढ़ी

शान्तनु मुलुक को 9 मार्च तक गिरफ्तारी से रोक की राहत मिली है जबकि निकिता जैकब को 10 मार्च तक बॉम्बे हाई कोर्ट ने ट्रांजिट अंतरिम राहत दी है.

नई दिल्लीः टूल किट मामले में बेंगलुरु की एक्टिविस्ट दिशा रवि को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पेशे से वकील और टूलकिट केस में आरोपी निकिता जैकब और इंजीनियर शांतनु मुलुक को राहत मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टूलकिट गूगल डॉक्यूमेंट की जांच में जुटी है जिसे पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने सोशल मीडिया पर साझा किया था. इस मामले में दिशा रवि को गिरफ्तार किया गया था जबकि मुम्बई की वकील निकिता जैकब और पेशे से इंजीनियर शान्तनु मुलुक को अग्रिम जमानत मिली है.

22 साल की पर्यावरण एक्टविस्ट दिशा रवि को मिली जमानत का स्वागत वरिष्ठ वकीलों , विपक्ष के कुछ नेताओ और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने की है. निकिता जैकब की वकील संजुक्ता डे ने कहा, ''दिशा रवि को जमानत मिलना बहुत सकारात्मक है. निकिता जैकब को ट्रांजिट अंतरिम राहत मिली है. हमारी टीम दिल्ली में आगे की कानूनी प्रक्रिया की तैयारी कर रही है. हमे उम्मीद है कि निकिता को भी दिल्ली की संबंधित अदालत से राहत मिलेगी.'' इसके साथ ही जमानत अधिकार है इसपर बहस छिड़ गई है.

पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने दिशा रवि केस जमानत के जजमेंट पर कहा, ''यह डिस्ट्रिक्ट जज का साहसी कदम है. उच्च न्यायलय को इससे सीखना चाहिए. पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हु की हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट इस मामले में पिछड़ रही है. इस प्रकार के केस में ऊंची अदालतों ने जमानत को नकारा है. पिछले कुछ सालों में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुवक्किल को जमानत देने में अनिच्छुक दिखी है. निचली अदालतों ने दूसरे कोर्ट के लिए उदाहरण तय किया है.

मुम्बई के नामी सेलिब्रिटी वकील नीरज गुप्ता ने जमानत अधिकार है इसपर छिड़े बहस पर कहा की, ऐसे बहुत से मामले है जिसमे मुवक्किल पर चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद उसे जमानत नही मिली है जबकि चार्जशीट दाखिल होने के बाद कस्टडी में रखे जाने की जरूरत नही नज़र आती है. अगर समय पर पुलिस चार्जशीट दाखिल नही करती है तो आरोपी को जमानत मिलना अधिकार है. यहा तक को विचारधीन कैदियों को भी जमानत लंबे समय तक नकारा गया है. वैसे भी सुप्रीम कोर्ट खुद कह चुका है - 'Bail is a rule, jail is an exception.'

'जमानत अधिकार है' इसपर छिड़ी बहस पर महिलाओं के हक और अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने वाली एडवोकेट निशा अरोरा का कहना है कि, ' जब तक आरोपी कोर्ट द्वारा दोषी ना ठहराया जाए वो कानून की नज़र में निर्दोष है. ऐसे पर यदि जांच अधिकारी को सबूतों और गवाहों से जुड़े साक्ष्य नही जुटाने है तो मुवक्किल को जमानत का अधिकार है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी जमानत ना मिलना एक नागरिक के अधिकारों के वंचित रखने जैसा है. डिफॉल्ट बेल ना मिलने के मामले भी बढ़े है जिसपर न्यायपालिका को सोचना चाहिए.

दिल्ली: टूल किट मामले में सह आरोपी शांतनु मुुलुक को गिरफ्तारी से मिली 9 मार्च तक राहत

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget