एक्सप्लोरर

भाविना पटेल को सिल्वर मेडल मिलने पर उनके गांव में जश्न का माहौल, परिवार सहित लोगों ने खेला गरबा

पैरालंपिक गेम्स में भारत की भाविना पटेल ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया है. गुजरात के मेहसाणा जिले के पैतृक गांव सुंधिया में जीत पर जश्न का माहौल है.

मेहसाणा: टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में भारत की भाविना पटेल ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है. महिला एकल क्लास 4 मुकाबले के फाइनल में ऐतिहासिक जीत से हर तरफ खुशी का माहौल है. चारों तरफ से भाविना पटेल को बधाइयों के संदेश मिल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत की बेटी की जीत पर बधाई दी है. गौरतलब है कि टेबल टेनिस में भारत के लिए मेडल जीतने वाली भाविना पटेल पहली खिलाड़ी हैं. भाविना से पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच पाया था. 

भाविना पटेल के पैतृक गांव में जश्न का माहौल

गुजरात के मेहसाणा जिले के पैत्रिक गांव सुंधिया में जीत पर जश्न का माहौल है. परिवार के सदस्यों और मित्रों ने जीत का जश्न  पारंपरिक ‘गरबा’ नृत्य, पटाखे जलाकर और एक दूसरे पर गुलाल लगाकर मनाया. हालांकि, भाविना पटेल को टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबले में चीन की यिंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा. दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की झाउ यिंग ने  0-3 से भाविना को शिकस्त दी. भाविना के पिता हसमुख पटेल ने बेटी की जीत के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘भाविना भले ही दिव्यांग हो लेकिन हमने उसे कभी इस तरह नहीं देखा. हमारे लिए बेटी ‘दिव्य’ है. हमें बेहद खुशी है कि उसने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता.’’

सिल्वर मेडल जीतने पर लोग गौरवान्वित

पिता हसमुख गांव में किराने की छोटी दुकान चलाते हैं. भाविना के पैत्रिक गांव में तोक्यो से मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी. सुबह से ही लोग मैच देखने के लिए इकट्ठा होना शुरू हो गए थे. पहले पैरालंपिक के फाइनल में हार के बावजूद लोगों ने जमकर जश्न मनाया. मुकाबला खत्म होने के साथ ही लोगों ने नाचना, पटाखे जलाना और एक दूसरे पर गुलाल फेंकना शुरू कर दिया. भाविना के एक रिश्तेदार ने कहा, ‘‘जैसा कि आप देख सकते हैं भाविना के सिल्वर मेडल जीतने के बाद हम सुबह से ही गरबा खेल रहे हैं. हम उसके भव्य स्वागत की पूरी तैयारी कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि भाविना की उपलब्धि पर सब लोग बेहद खुश हैं उसकी जीत पर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं. 

Rajasthan Power crisis: राजस्थान में बिजली संकट गहराया, वसुंधरा राजे ने बताया कांग्रेस सरकार का कुप्रबंधन

Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को कभी भी मंद नहीं पड़ने देना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा
संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा
बिना कोर्ट की अनुमति भी बैंक खाता फ्रीज कर सकती है पुलिस! कर्नाटक HC का बड़ा फैसला
बिना कोर्ट की अनुमति भी बैंक खाता फ्रीज कर सकती है पुलिस! कर्नाटक HC का बड़ा फैसला
'PAN-PAN...', एयर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एयर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget