एक्सप्लोरर

सड़क उद्घाटन करने पहुंचे थे TMC नेता की गोली मारकर हत्या, पार्टी के ही कार्यकर्ता पर लग रहा आरोप

TMC Worker Shot Dead: पश्चिम बंगाल में TMC नेता दुलाल सरकार की हत्या के बाद दूसरी वारदात सामने आई है. गोली लगने से टीएमसी नेता हासा शेख की मौके पर ही मौत हो गई.

TMC Worker Shot Dead in Bengal: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक नंबर- 1 ब्लॉक में सोमवार (13 जनवरी, 2025) सुबह फिर से हिंसा की घटना सामने आई. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. टीएमसी कार्यकर्ता हासा शेख की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ता हसा शेख के रूप में हुई है, जबकि घायलों में से एक क्षेत्रीय टीएमसी अध्यक्ष बकुल शेख है. सभी घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बता दें कि हाल ही में, टीएमसी नेता दुलाल सरकार की हुई हत्या के बाद यह दूसरी वारदात है जब घटना के दौरान टीएमसी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बकुल शेख और अन्य कार्यकर्ता नाली और सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे.

टीएमसी के गुटीय संघर्ष में हिंसा
यह हमला तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच आपसी संघर्ष का नतीजा माना जा रहा है. घटना के पीछे जाकिर शेख का नाम सामने आ रहा है, जो टीएमसी के एक अन्य गुट से जुड़े हैं. माना जा रहा है कि सत्ता संघर्ष और आपसी टकराव के कारण यह हिंसा हुई.

दुलाल सरकार हत्याकांड में सात लोग गिरफ्तार
कुछ दिन पहले मालदा में एक और हाई-प्रोफाइल हत्या हुई थी. जिसमें तृणमूल कांग्रेस के पार्षद दुलाल सरकार को 4 जनवरी को गोली मार दी गई थी. इस हत्याकांड में जांच के तहत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें टीएमसी की मालदा नगर इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ तिवारी भी शामिल हैं.

घटना के बाद इलाके में बढ़ा तनाव 
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है और मामले की जांच जारी है. स्थानीय नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ते गुटीय संघर्ष पर चिंता व्यक्त की है. इससे पहले, टीएमसी नेता दुलाल सरकार की हत्या भी इसी इलाके में हुई थी. यह ताजा घटना पार्टी के अंदरूनी संघर्ष को और उजागर करती है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: यूपी और दिल्ली को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, सर्द हवाएं बढ़ेंगी...गिरेगा पारा, जानें उत्तर भारत में कब तक पड़ेगी ठंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

Embed widget