एक्सप्लोरर

4000 मनरेगा मजदूर, दिल्ली में प्रदर्शन और राजघाट... केंद्र सरकार को घेरने के लिए क्या है ममता बनर्जी का प्लान?

TMC Protest: पश्चिम बंगाल में मनरेगा मजदूरों को 100 दिनों के काम का वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते टीएमसी नेता इनके साथ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आ रहे हैं.

TMC To Protest In Delhi: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता 2 और 3 अक्टूबर को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए ट्रेन से दिल्ली आ रहे हैं. टीएमसी मनरेगा का फंड रोकने और अन्य मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. इस प्रदर्शन में लगभग 4,000 मनरेगा मजदूर भी शामिल होंगे.
 
प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल के पार्टी महासचिव कुणाल घोष ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि टीएमसी नेता 2 से 3 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं. हम बकाया और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. यह विरोध प्रदर्शन 3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होगा.

उन्होंने बताया, "टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. जिन कर्मचारियों ने 100 दिनों तक बिना वेतन के काम किया, वे भी विरोध प्रदर्शन में हमारे साथ मौजूद रहेंगे." टीएमसी नेता ने कहा कि ट्रेन के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और मनरेगा जॉब कार्ड होल्डर्स भी बस से दिल्ली पहुंचेंगे. 

'मनरेगा वर्कर्स को नहीं मिला वेतन'
वहीं, टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, ''हम पश्चिम बंगाल को वंचित करने वालों और राज्य में आर्थिक नाकेबंदी करने वालों के खिलाफ विरोध करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं." टीएमसी नेता ने कहा कि मनरेगा वर्कर्स को 100 दिनों के काम का वेतन नहीं मिला है. उन्हें 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान नहीं किया गया है. केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल को आर्थिक रूप से अवरोध करना चाहती है.

जारी रहेगी लड़ाई- अभिषेक बनर्जी
इससे पहले अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार (29 सितंबर) को कहा था, ''सभी बाधाओं के बावजूद पश्चिम बंगाल और उसके हक से वंचित होने के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. दुनिया की कोई भी ताकत पश्चिम बंगाल के लोगों और उनके मौलिक अधिकारों के लिए लड़ने के मेरे समर्पण में बाधा नहीं बन सकती. मैं 2 और 3 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाऊंगा. रोक सको तो, मुझे रोक लो.''

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे टीएमसी नेता
बता दें कि ममता बनर्जी, टीएमसी सांसद, विधायक और जिला स्तर के नेता 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. हालांकि, ममता का कार्यक्रम में शामिल होना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि हाल ही में उन्हें स्पेन और दुबई की यात्रा के दौरान बाएं घुटने में चोट लग गई थी. डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिन आराम करने की सलाह दी है.

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल 3 अक्टूबर को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मिलेगा और उनके सामने मनरेगा के तहत बकाया जारी न करने पर एक ज्ञापन रखेगा.

यह भी पढ़ें- सेना के विकलांगता पेंशन नियमों में हुआ बदलाव, भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, कहा- 'बीजेपी का झूठा राष्ट्रवाद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget