एक्सप्लोरर

United Opposition: विपक्ष को लेकर कन्फ्यूजन में TMC! ममता कर रहीं एकता की अपील तो अभिषेक उठा रहे कांग्रेस पर सवाल

Abhishek Banerjee News: अभिषेक बनर्जी ने ऐसे समय पर कांग्रेस पर वार किया है जब ममता बनर्जी ने विपक्ष से एक होने की बात कही थी. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्ष बयानों में भी एक नजर नहीं आ रहा है.

Abhishek Banerjee On Congress: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने मुर्शिदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. मुर्शिदाबाद जिला बंगाल में कांग्रेस का गढ़ रहा है, जहां पार्टी ने हाल ही में उपचुनाव जीते हैं. बनर्जी ने कहा कि केंद्र की ओर से 100 दिनों के फंड नहीं भेजे जाने पर भी कांग्रेस ने मोदी सरकार को इसके लिए खत नहीं लिखा. 

स्थानीय सांसद अधीर रंजन चौधरी पर तीखा हमला करते हुए टीएमसी नेता ने आगे कहा कि मुर्शिदाबाद ने कांग्रेस को बहुत कुछ दिया है, लेकिन न तो अधीर रंजन चौधरी ने और न ही किसी कांग्रेसी नेता ने फंड के लिए आवाज उठाई. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेताओं ने केवल टीएमसी पर हमला किया. बीजेपी के लिए उनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकला है. 

एक-दूसरे के लिए कुछ नहीं कहते बीजेपी-कांग्रेस

अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि अधीर कभी भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी या शाह पर हमला नहीं करते हैं. एमडी सलीम और बिमान बोस के लिए भी यही बात लागू होती है. बीजेपी भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कभी भी कांग्रेस या सीपीएम के खिलाफ एक शब्द नहीं कहती. ये सभी केवल टीएमसी पर हमला करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के काफिले में एक कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत पर कांग्रेस की चुप्पी पर भी सवाल उठाया. 

ममता बनर्जी ने की थी विपक्षी एकता की अपील 

बनर्जी ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के काफिले ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी और कार मौके से भाग गई, बाद में उस व्यक्ति की मौत हो गई. इस मामले में कांग्रेस और सीपीएम खामोश हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें दिखा सकता है कि अधीर रंजन चौधरी ने पिछले पांच महीनों में केंद्र को बंगाल के बकाया के बारे में एक पत्र लिखा है, तो वह अपनी रैली रोक देंगे. अभिषेक बनर्जी का बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 2024 के चुनावों से पहले विपक्षी एकता का आह्वान किया था. 

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में आज चुनावी रविवार, मोदी-शाह को राहुल-प्रियंका की टक्कर, बेंगलुरु समेत पूरे राज्य में प्रचार तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget