एक्सप्लोरर

West Bengal By-Elections: पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए TMC ने किया उम्मीदवारों का एलान, जानिए कहां से चुनाव लड़ेंगी CM ममता बनर्जी

West Bengal By-Elections: जंगीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी ने जाकिर हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है और समसेरगंज से अमिरुल इस्लाम के नाम का एलान किया है.

West Bengal By-Elections: पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. जैसा की अनुमान लगाया जा रहा था सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. जबकि जंगीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी ने जाकिर हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है और समसेरगंज से अमिरुल इस्लाम के नाम का एलान किया है.

30 सितंबर को होगी वोटिंग

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर समेत तीन विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को उपचुनाव होना है. चुनाव आयोग ने शनिवार को उपचुनाव की तारीख की घोषणा की. बता दें कि इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में समसेरगंज और जंगीपुर में विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की मौत की वजह से चुनाव नहीं हो सके थे. जबकि भवानीपुर सीट से टीएमसी के विधायक ने इस्तीफा दे दिया था, जिसकी वजह से वहां भी चुनाव का एलान हुआ है. तीनों सीटों पर मतगणना तीन अक्टूबर को होगी.

 

शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं सीएम ममता

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस साल की शुरुआत में हुए राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी पारंपरिक भवानीपुर सीट को छोड़कर चुनाव लड़ने के लिए नंदीग्राम चली गई थीं, लेकिन वह शुभेंदु अधिकारी से हार गईं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

अधिकारी अब पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। चुनाव परिणामों के बाद बनर्जी चुनाव लड़ सकें इसके लिए भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस के विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने यह सीट खाली कर दी. बनर्जी 2011 के बाद से दो बार भवानीपुर से चुनाव जीत चुकी हैं.

भवानीपुर उपचुनाव के लिए अधिसूचना छह सितंबर को जारी की जाएगी, जिसके साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर है, जबकि 14 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. चुनावी मुकाबले से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है. बता दें कि ममता बनर्जी को सीएम पद पर बने रहने के लिए पांच नवंबर तक राज्य विधानसभा का सदस्य बनना होगा.

Kisan Mahapanchayat: प्रियंका गांधी बोलीं- किसानों के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता

सरकार ने किया दवाओं के रेट्स में फेरबदल, जानें कौन सी दवाएं हुई सस्ती और महंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget