एक्सप्लोरर

निर्भया गैंगरेप केस: तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोषी विनय याचिका की रिपोर्ट राष्ट्रपति भवन को भेजी

दिल्ली में आज ही के दिन साल 2012 में निर्भया कांड को अंजाम दिया गया था. इस मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट 18 दिसंबर सुनवाई करेगा.

नई दिल्ली: निर्भया कांड में दोषी विनय शर्मा की दया याचिका के मामले में आज तिहाड़ जेल प्रशासन ने राष्ट्रपति भवन को अपनी रिपोर्ट भेजी दी है. राष्ट्रपति भवन को दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि विनय शर्मा ने दया याचिका भेजते समय जेल अधिकारियों के सामने अपने हस्ताक्षर किए थे और अंगूठा लगाया था. तिहाड़ जेल प्रशासन की रिपोर्ट इस मामले में अहम मोड़ साबित हो सकती है.

निर्भया केस में चार दोषियों में से एक दोषी विनय शर्मा की दया याचिका को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट भेज दी है. राष्ट्रपति इस मामले में कानूनी सलाह मशवरा कर रहे हैं. कानूनी सलाह के बाद राष्ट्रपति इस मामले में अपना फैसला देंगे. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति दया याचिका को खारिज भी कर सकते हैं.

इस मामले में विनय ने पहले राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दाखिल की थी और उसके बाद उसने अपनी दूसरी याचिका अधिकारियों को दी थी जिसमें कहा गया था कि वह अपनी पहली याचिका विड्रॉ करना चाहता है. वहीं उसके वकील ने भी कहा था कि विनय शर्मा ने कोई दया याचिका राष्ट्रपति के सामने नहीं लगाई है.

आज ही के दिन हुआ था निर्भया कांड

आज ही के दिन 16 दिसंबर, 2012 की शाम दक्षिणी दिल्ली के मुनीरका बस स्टॉप पर एक खाली प्राइवेट बस में अपने दोस्त के साथ चढ़ी थी. 23 वर्षीय पैरा मेडिकल छात्रा के साथ छह लोगों ने चलती बस में गैंग रेप किया और क्रूरता की सारी हदें पार करने के बाद उसे और उसके दोस्त को महिपालपुर में सड़क किनारे फेंक दिया था.

पीड़िता का इलाज पहले सफदरजंग अस्पताल में चला, उसके बाद बेहतर इलाज के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने उसे सिंगापुर भेजा था. वारदात के तेरहवें दिन पीड़िता ने दम तोड़ दिया था.

अरविंद केजरीवाल ने कहा- दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ये मांग की कि 2012 में निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा, "देश की तरह हम भी चाहते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए. सभी लंबित औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया जाना चाहिए."

18 दिसंबर दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगी कोर्ट

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में 13 दिसंबर को निर्भया मामले की सुनवाई टल गई. दोषियों की जल्द फांसी के लिए अभी और इंतजार करना होगा. कोर्ट अब इस मामले पर 18 दिसंबर दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगा. दिल्ली की तिहाड़ जेल में चारों दोषी बंद हैं.

निर्भया की मां ने चारों दोषियों के लिए जल्द से जल्द फांसी की मांग की है. निर्भया की मां का कहना है कि यह दोषी सुप्रीम कोर्ट से तक फांसी की सजा सुनाए जाने के बावजूद अभी भी जेल में ही बंद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget