एक्सप्लोरर

नारकोटिक्स यूनिट के पुलिसकर्मी बताकर तीन लुटेरों ने महिला के घर में मारी रेड, पैसे लेकर भागने के बाद हुए गिरफ्तार

नाजिया इस घटना के बाद माहिम पुलिस स्टेशन गई और वहां पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई पुलिस ने नाजिया के स्टेटमेंट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 170, 171, 419, 420, 452, और 34 अंतर्गत मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

मुंबई: जैसा कि हर किसी को पता है कि मुंबई में एंटी नारकोटिक एजेंसी काफी सक्रिय हो गई है. पिछले कुछ महीनों से इनकी कार्यवाही में बहुत तेजी आई है. बस इसी बात का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने अपने आप को नारकोटिक यूनिट का अधिकारी बता दिया और एक घर में रेड कर दी. इतना ही नही रेड के दौरान उन्हें घर मे एक लाख से ज्यादा की रकम मिली जिसे लेकर नकली नारकोटिक यूनिट के अधिकारी फरार हो गए. घर वालों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने इतने पैसे अस्पताल का बिल चुकाने के लिए बैंक से निकाल कर रखा था. माहिम पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता नाजिया अब्दुल रहीम शेख अपने स्टेटमेंट में बताया कि 14 तारीख की रात वे अपने घरवालों के साथ सो रहे थे तभी सुबह 4:00 बजे के करीब अचानक से कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाना शुरू किया. जैसे ही नाजिया ने दरवाजा खोला तो उसने देखा कि दो लोग खड़े हैं जिन्होंने अपने मुंह पर मुंबई पुलिस का लोगो वाला मास्क पहना हुआ है दोनों आरोपियों ने नाजिया को बताया कि वे लोग नारकोटिक्स यूनिट से आए हैं और उन्हें शक है कि इस घर में ड्रग्स की तस्करी होती है. इतना कहने के बाद नाजिया डर गई और दोनों ही आरोपी घर में घुस गए. सबसे पहले उन लोगों ने नाजिया का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया. यह कहकर कि जब तक पूरी कार्यवाही नहीं हो जाती उनका फोन इन लोगों के पास रहेगा और फिर क्या पूरे घर को उथल पुथल करने लगे. दोनों लोगों ने कपाट खोल कर सारे कपड़े बाहर निकाल दिए और उन्हें ड्रग्स की तलाश है कहते हुए घर के एक एक कोने की तलाशी लेने लगे. इस दौरान उनकी नजर दरवाजे के पीछे खिले पर टंगी नाजिया की पर्स पर पड़ी और इन आरोपियों ने फिर उस पर्स को खोला जिसमें से उन्हें एक लाख रुपये कैश बरामद हुआ. आरोपियों ने नाजिया से कहा कि वे दोनों इस पैसे के साथ नीचे जा रहे हैं और पास में ही सड़क के किनारे एक शौचालय है जहां पर उन्होंने अपनी पुलिस की गाड़ी पार्क की है. नाजिया को कहा कि वह कपड़े बदल कर वहां पर आए और हमारी गाड़ी में हमारे सीनियर बैठे हुए हैं उन्हें इन पैसों का हिसाब दे और तब जाकर उन्हें यह पैसे वापस मिल सकते हैं. डरते हुए नाजिया ने फटाफट अपने कपड़े बदले और उन पुलिस वालों के बताए अनुसार शौचालय के पास पहुंची और उसमें पाया कि वहां पर ना तो कोई पुलिस की गाड़ी खड़ी है ही नहीं और ना ही कोई पुलिस वाला. जिसके बाद उसे शक हुआ कि यह लोग असली पुलिस वाले नहीं थे. ऐसे पकड़ा आरोपियों को घटना की जानकारी मिलने के बाद ही इस बात की जानकारी पुलिस वालों ने कंट्रोल रूम को दिए और फिर अपने डिटेक्शन के अधिकारियों को हर तरफ दौड़ाना शुरू कर दिया पुलिस की एक टीम नाजिया के घर पहुंची. जहां पर नाजिया से विस्तार में उनके हुलिए के बारे में पूछताछ की गई इसके बाद दूसरी टीम उस शौचालय के पास भी गए जहां पर उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी करने की बात कही थी. पुलिस की तीसरी टीम ने हर उस दिशा की तरफ चक्कर मारना शुरू किया जो रास्ता उस शौचालय के आस पास से गुजरता था और फिर क्या कुछ ही घंटों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हालांकि पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश है पुलिस ने इन दो आरोपियों के पास से लगभग 83000 रुपए बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सरफराज शब्बीर अहमद अंसारी उर्फ पापा और अमोल नामदेव धर है. रिंकू शर्मा हत्याकांडः श्रद्धांजलि देने पहुंचे सासंद हंसराज हंस और VHP के नेता, कही ये बड़ी बात 94 साल के बीमार संगीतकार वनराज भाटिया फिर से जूझ रहे हैं आर्थिक संकट से, केयर टेकर ने सुनाई दास्तां 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget