एक्सप्लोरर

94 साल के बीमार संगीतकार वनराज भाटिया फिर से जूझ रहे हैं आर्थिक संकट से, केयर टेकर ने सुनाई दास्तां

शंकर-एहसान-लॉटरी की तिकड़ी में से एक संगीतकार एहसान नूरानी ने भी सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट के जरिए वनराज भाटिया की खस्ता आर्थिक हालत का जिक्र करते हुए उनकी सहायता करने की अपील की है.

मुंबईः पद्ममश्री और संगीत नाटक अकादमी जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर चुके 94 साल के संगीतकार वनराज भाटिया एक बार फिर से मुश्किल आर्थिक दौर से गुजर रहे हैं. दो साल पहले जब पहली बार उनकी खस्ताहाल होने की खबर दुनिया के सामने आई थी तो आमिर खान के अलावा इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने उनकी आर्थिक सहायता की थी. उस वक्त संगीत नाटक अकादमी और संगीत से जुड़ी संस्था द इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी (आईपीआरेस) की ओर से भी उन्हें मदद पहुंचाई गयी थी.

पिछले कई सालों से दक्षिण मुम्बई में रहनेवाले वनराज भाटिया का केयर टेकर सुजीत उनकी देखभाल कर रहा था मगर लाखों रुपये के गबन के आरोप के बाद सुजीत को वनराज भाटिया ने पिछले साल अक्टूबर महीने में काम से निकाल दिया था.

सुजीत पर आर्थिक सहायता के तौर पर समय-समय पर मिलनेवाले पैसों में से चार लाख रुपये से अधिक के गबन का आरोप है. इस वक्त वनराज भाटिया की देखभाल का जिम्मा उनके नये केयर टेकर गजानन शंकर धनावडे पर है जिन्होंने एबीपी न्यूज़ से उनकी बुरी दशा के बारे में विस्तार से बात की.

एबीपी न्यूज़ ने जब गजनान को फोन से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि एक बार फिर आर्थिक संकट से जूझ रहे वनराज भाटिया को अब मेडीकल इंश्योरेंस की सालाना 50,000 रुपये की किश्त चुकानी है लेकिन इसके लिए उनके पास बिल्कुल पैसे नहीं हैं.

गजानन ने बताया, "वनराज भाटिया की रोजाना की जरूरतों और दवाइयों का खर्च भी उनके चाहनेवालों द्वारा मदद के तौर दिये जानेवाले पैसों से निकलता है. इस बीच उन्हें सालाना तौर पर भरे जाने वाले मेडिकल इंश्योरेंस के भी पैसे नहीं हैं."

वनराज भाटिया के नये केयर टेकर गजानन ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "जब वनराज सर को सुजीत द्वारा किये गये गबन का पता चला तो उन्हें बहुत दुख हुआ और पहले से ही खराब उनकी तबीयत और खराब हो गयी थी. सुजीत पर सालों से रहा उनका भरोसा टूट गया था. ऐसे में उन्होंने सुजीत को अपनी देखभाल की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया."

गजानन ने बताया, "सुजीत बैंक से पैसे निकालने के लिए वनराज सर से अक्सर कोरे चेक पर साइन करवाता था. चूंकि वनराज इस हालत में नहीं हैं कि वे बैंक में जाकर खुद पैसों का लेन-देन कर सकें तो ऐसे में आर्थिक मामलों की जिम्मेदारी भी सुजीत पर ही थी. मगर सुजीत ने उनके विश्वास का फायदा उठाया. सुजीत पिछले एक फिर से काम मांगने के लिए लौटे सुजीत को वनराज भाटिया ने फिर से अपनी देखभाल की जिम्मेदारी से साफ मना कर दिया था. पिछले साल के अक्टूबर महीने से मैं ही उनकी देखभाल कर रहा हूं."

वनराज भाटिया के संगीत और उनकी शख्सियत के कायल रहे और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लम्बे समय से संगीत से जुड़े लेख लिखते रहे पवन झा ने भी ट्वीटर पर वनराज भाटिया की खराब आर्थिक हालत पर विस्तार से लिखा है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा, "तमाम अपील करने के बाद 2 साल पहले भी उन्हें आर्थिक मदद मिली थी और अब एक बार फिर उनके लिए पैसे इकट्ठे हो जाएंगे मगर जरूरत इस बात की है कि सरकार को कम से कम पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त कलाकारों के लिए कोई पेंशन योजना शुरू करनी चाहिए ताकि ऐसे कलाकारों को अपने बुरे वक्त में आर्थिक संकट के दौर से न गुजरना पड़े."

संगीतकार वनराज भाटिया अंकुर, मंथन, 36 चौरंगीलेन, निशांत, भूमिका, कलयुग, मंडी, हिप हिप हुर्रे, मोहन जोशी हाजिर हो जैसे तमाम फिल्मों को अपने संगीत से सजा चुके हैं. इसके अलावा उन्हें कई फिल्मों में पार्श्व संगीत दिया है और कई फिल्मों में गाने भी गाये हैं जिनमें से अधिकतर उनके संगीतबद्ध किये गये गीतों का शुमार है.

Valentine’s Day पर वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल के लिए कही ये बात, शेयर की यह खूबसूरत तस्वीर

Valentine’s Day पर भाग्यश्री ने अपने पति संग शेयर की ये रोमांटिक तस्वीर, इंटरनेट पर हो रही वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget