एक्सप्लोरर
आजादी के नारे लगाने वालों को संत कबीर के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए: सीएम रमन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज कहा कि राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों को संत कबीर के उपदेश पढ़ाये जाने चाहिए और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में कबीर पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने चाहिए. साल 2001 में हुए संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को साल 2013 में फांसी दी गई थी और इसके विरोध में पिछले साल जेएनयू में प्रदर्शन हुए थे जिसके बाद छात्र समूहों में संघर्ष की घटनाएं हुई थीं. यहां आयोजित एक सम्मेलन में सिंह ने कहा कि 15वीं शताब्दी के संत कबीर के उपदेशों को स्कूलों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि वह समकालीन दौर में प्रासंगिक हैं. मुख्यमंत्री ने पिछले साल जेएनयू में विवादित नारे कथित तौर पर लगाए जाने का परोक्ष संदर्भ देते हुए कहा ‘‘जो लोग आजादी के नारे लगाते हैं और देश के विघटन की बात करते हैं, उन्हें संत कबीर के उपदेश पढ़ाये जाने चाहिए. गुमराह युवाओं को संत कबीर की शिक्षा दी जानी चाहिए. जेएनयू में कबीर पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए.’’ रमन सिंह ‘‘कबीर साहित्य में समरसता और संचार’’ विषय पर बोल रहे थे. इस कार्यक्रम का आयोजन कुशाभाउ ठाकरे जनसंचार एवं पत्रकारिता विश्वविद्यालय तथा कबीर विकास एवं अध्ययन केंद्र ने संयुक्त रूप से किया था.
और पढ़ें
Source: IOCL

























