एक्सप्लोरर

कुलभूषण को फांसी की सज़ा दिए जाने पर खून के आंसू रो रहा है ये परिवार!

नई दिल्ली: कुलभूषण को फांसी की सज़ा दिए जाने पर पूरा देश गुस्से में हैं. पाकिस्तान के खिलाफ अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं. लेकिन कुछ परिवार ऐसे हैं जो कुलभूषण को फांसी की सज़ा दिए जाने पर खून के आंसू रो रहे हैं. कुलभूषण की घटना ने उनके जख्मों को ताजा कर दिया है.

दीपक सिंह का परिवार

दीपक सिंह के पिता चमेल सिंह 2008 में गलती से पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे. 2013 में खबर आई कि पाकिस्तान की जेल में रहस्यमय हालात में उनकी मौत हो गई. कुलभूषण को फांसी की सजा दिए जाने से दीपक सिंह को अपने पिता के साथ हुई नाइंसाफी याद आ गई.

कुलभूषण को सजा-ए-मौत: पाकिस्तान बोला, ‘अपील करने के लिए सिर्फ 60 दिन का वक्त’

कुलभूषण की सजा पर दीपक सिंह का कहना है, ‘’कुलभूषण जाधव को बेदर्दी से फांसी दी जा रही है. मैं भारत सरकार से कहता हूं कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और कुलभूषण को भारत लाया जाए.’’

पाकिस्तान को सजा सुनाए जाने की जरूरत- चमेल सिंह की पत्नी

कुलभूषण की सजा-ए-मौत पर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा, सरकार बोली, ‘बचाने की हर कोशिश करेंगे’

वहीं चमेल सिंह की पत्नी को दर्द है कि भारत सरकार अक्सर पाकिस्तान पर नरम हो जाती है जबकि पाकिस्तान को सजा सुनाए जाने की जरूरत है. वह कहती हैं, ‘’पाकिस्तान ने सरबजीत के साथ भी कुछ ऐसा ही किया था. जिन्हें जासूसी और आतंकवाद का आरोप लगा कर फांसी सुनाई गई थी, लेकिन भारत के दबाव के बाद सजा तो टाल दी. लेकिन फिर पाकिस्तान की जेल में कैदियों से हमला करवाकर सरबजीत की हत्या करवा दी गई. अब सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर को भी कुलभूषण की चिंता सता रही है.’’

भारतीय कैदी कृपाल सिंह की भी हुई थी संदेहास्पद मौत

कुछ ऐसा ही भारतीय कैदी कृपाल सिंह के साथ हुआ. 1992 से जेल में बंद कृपाल सिंह की मौत भी संदेहास्पद तरीके से कोट लखपत जेल में अब से एक साल पहले हुई थी. गुरदासपुर जिले के मुस्तफाबाद में कल उनकी बरसी बनाई गई.

इन सभी पीड़ितों का दर्द एक है. ये सभी पाकिस्तान की नापाक हरकतों से वाकिफ हैं और यही वजह है एक स्वर में सरकार से मांग कर रहे हैं कि जो इनके अपनों के साथ हुआ वो कुलभूषण के साथ ना हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक…, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर उच्च स्तरीय कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक…, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर उच्च स्तरीय कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा

वीडियोज

Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget