एक्सप्लोरर

ओपन बुक इम्तिहान के जरिए परीक्षा में पेश होंगे दिल्ली यूनिवर्सिटी के थर्ड ईयर के छात्र

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यह तय किया है की स्नातक के पहले और दूसरे साल की परीक्षाएं नहीं होंगी. इंटरनल एसेसमेंट और पिछली छमाही के नतीजों के 50 फीसदी अंकों को जोड़कर छात्रों को आगे प्रोन्नत किया जाएगा.

नई दिल्लीः कोरोना संक्रमण काल में फिलहाल देश भर में यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूल बंद हैं, जिसकी वजह से स्कूलों में अगले सत्र की शुरुआत भी नहीं हो पाई है. ऐसे में अब सवाल ये खड़ा हो रहा है अगले सत्र को लेकर कि नए सत्र की शुरुआत किस तरह से की जाए. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यह तय किया है कि स्नातक के पहले और दूसरे साल की परीक्षाएं नहीं होंगी, इंटरनल एसेसमेंट और पिछली छमाही के नतीजों के 50 फीसदी अंकों को जोड़कर छात्रों को आगे प्रमोट किया जाएगा.

थर्ड ईयर के छात्रों का क्या होगा!

ऐसे में सवाल यह था कि थर्ड ईयर के छात्रों को लेकर क्या फैसला लिया जाता है, क्योंकि उसी के आधार पर उनकी स्नातक की पढ़ाई को पूरा माना जाता है और डिग्री दी जाती है. अब दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इसका भी फैसला कर लिया है. थर्ड ईयर के छात्रों के लिए ओपन बुक एग्जाम कराया जाएगा. इसका मतलब थर्ड ईयर के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें छात्रों के पास इम्तिहान की तिथि वाले दिन प्रश्न पत्र पहुंचेगा. छात्र प्रश्न पत्र को या तो वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर मेल पर मंगा सकते हैं. अगर वेबसाइट और मेल नहीं चल रहे तो प्रश्न पत्र को व्हाट्सएप पर भी मंगा सकते हैं.

परीक्षार्थियों को जवाब देने के लिए 2 घंटे का वक्त और डाउनलोड और अपलोड करने के लिए 1 घंटे का वक्त दिया जाएगा. प्रश्न पत्र डाउनलोड होने के 2 घंटे के भीतर छात्र को A4 साइज के पेपर पर अपना उत्तर लिखना होगा और 2 घंटे का समय पूरा होते ही उस ए 4 साइज की शीट को अपलोड करना होगा, मेल के ज़रिए भेजना होगा. अगर छात्र के लिए यह मुमकिन नहीं तो फोटो खींच कर व्हाट्सएप करना होगा.

ओपन बुक इम्तिहान के जरिए परीक्षा में पेश होंगे दिल्ली यूनिवर्सिटी के थर्ड ईयर के छात्र

कई लोग यूनिवर्सिटी प्रशासन के फैसले के खिलाफ भी

इन सबके बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन से जुड़े कई लोग भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं. सवाल उठाने वालों का कहना है कि अगर इस तरीके से ओपन बुक ज्ञान होगा तो दिल्ली यूनिवर्सिटी की जो साख बनी थी उस पर बट्टा लग जाएगा क्योंकि ओपन बुक इम्तिहान का मतलब यह है कि छात्र के पास पेपर जरूर पहुंच जाएगा, लेकिन उसको हल करने के लिए उसके पास किताब से लेकर नेट तक सब कुछ मौजूद होगा. ऐसे में छात्र के ज्ञान का अंदाजा कैसे लगाया जा सकता है.

इस सत्र के लिए लिया गया है यह फैसला- डीयू

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि इस साल जो फैसला लिया गया है. वह कोरोना काल में सामने आई परिस्थितियों को देखकर लिया गया है और यह फैसला सिर्फ इसी सत्र के लिए ही लिया गया है.

यह भी पढ़ेंः

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से की बात, सपरिवार भारत आने का दिया न्योता

दिल्ली के दंगों से निजामुद्दीन मरकज का प्रॉपर्टी कनेक्शन, पुलिस को जांच के दौरान हाथ लगी अहम जानकारियां

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest News LIVE: 'जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, हम...', जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार
LIVE: 'जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, हम...', जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
Parliament Monsoon Season Live: अखिलेश यादव लोकसभा में बोले- बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप, स्पीकर ने कहा- सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार
Live: अखिलेश यादव लोकसभा में बोले- बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप, स्पीकर ने कहा- सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget