एक्सप्लोरर

COVID19 की तीसरी लहर में दूसरी लहर की तुलना में काफी कम हुईं मौतें, सरकार ने किया दावा

COVID19: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की तुलना में तीसरी लहर में कम लोगों की मौत हुई.

Coronavirus Third Wave: कोविड-19 की तीसरी लहर में दूसरी लहर की तुलना में काफी कम मौतें हुई हैं और टीकाकारण की उच्च दर के बाद मामलों में वर्तमान वृद्धि गंभीर बीमारी या मौत का कारण नहीं बन रही है. सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने भारत में दूसरी और तीसरी लहर के दौरान प्रमुख आंकड़ों की तुलना पेश करते हुए कहा कि 30 अप्रैल, 2021 को 3,86,452 नए मामले, 3,059 मौतें और 31,70,228 उपचाराधीन मरीज थे और उस समय पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों का अनुपात दो प्रतिशत था.

उन्होंने कहा कि 20 जनवरी, 2022 को 3,17,532 नए मामले, मृतकों की संख्या 380 और 19,24,051 उपचाराधीन मरीज हैं और पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों का अनुपात 72 प्रतिशत है. उन्होंने कहा, ''यह दर्शाता है कि उपचाराधीन मरीजों की तुलना में मौत के मामले कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर में काफी कम रहे है, जबकि टीकाकरण करा चुके लोगों की संख्या दूसरी से तीसरी लहर में काफी बढ़ गई है.''

भूषण ने कहा, ''इसके द्वारा हम आपको बताना चाहते हैं कि टीकाकरण प्रभावी है. पूर्ण टीकाकरण वाले व्यक्तियों में यह बीमारी हल्की और मध्यम स्तर पर रहती है.'' उन्होंने उन लोगों से टीका लगवाने का आग्रह किया जिन्होंने अभी तक अपनी पहली खुराक नहीं ली है. उन्होंने लोगों से पूर्ण टीकाकरण कराने की भी अपील की.

COVID19 Guidelines: क्या पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मास्क है जरूरी? सरकार ने जारी की ये गाइडलाइन

उन्होंने कहा, ''हम बच्चों के आंकड़ों को भी ध्यान में रखते हैं, 2020 में कोविड के कुल मामलों में 0-19 आयु वर्ग के लोगों का 10 प्रतिशत और कुल मौतों में 0.96 प्रतिशत का योगदान था. वर्ष 2021 में कोविड के कुल मामलों में 0-19 आयु वर्ग के लोगों का 11 प्रतिशत और कुल मौतों में 0.70 प्रतिशत का योगदान था.''

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा, ''भारत में मामलों में मौजूदा वृद्धि होने के बावजूद उच्च टीकाकरण दर के कारण गंभीर बीमारी, मौत होने के मामलों में वृद्धि देखने को नहीं मिल रही है. हालांकि, हमें एक बात याद रखना होगी कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए.'' उन्होंने कहा कि टीकाकरण से मौत का कम खतरा होता है इसलिए टीकाकरण जरूरी है.

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी. के. पॉल ने इस तथ्य की ओर ध्यान आकर्षित किया कि अभी भी लगभग एक करोड़ लोग (60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में) हैं, जिन्होंने अभी तक अपनी पहली खुराक नहीं ली है और 25 प्रतिशत को दूसरी खुराक मिलना बाकी है. उन्होंने कहा कि 15-17 वर्ष आयु वर्ग में 52 प्रतिशत ने अपनी कोविड टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है.

भूषण ने कहा कि भारत के 94 प्रतिशत वयस्कों को कोविड टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 72 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है. उन्होंने कहा कि देशभर में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के 52 प्रतिशत किशोरों ने कोविड टीके की अपनी पहली खुराक प्राप्त की है, जिसमें आंध्र प्रदेश 91 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद हिमाचल प्रदेश 83 प्रतिशत और मध्य प्रदेश 71 प्रतिशत है.

उन्होंने कहा, ''15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं ने टीकाकरण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया है.'' साथ ही, स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को 61.75 लाख एहतियाती खुराक दी गई हैं.

महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बढ़ते साप्ताहिक मामले और संक्रमण दर चिंता का कारण रही है. देश के 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड के 50,000 से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं और 515 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई.

चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित बारह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पात्र वयस्क आबादी के 100 प्रतिशत को कोविड टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget