एक्सप्लोरर

दिल्ली: लोकसभा चुनाव हारने वाले 'AAP' के ये चार नेता लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद आम आदमी पार्टी के चार नेता विधानसभा चुनाव में दुबारा अपना भाग्य आजमा सकते हैं. पार्टी चारों प्रत्याशियों को दुबारा टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकती है.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके चार प्रत्याशियों के आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने की भी संभावना है. इन उम्मीदवारों में पार्टी प्रवक्ता आतिशी, राघव चढ्ढा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.

सूत्रों के मुताबिक पार्टी जहां एक तरफ 2015 के अपने ज्यादातर प्रत्याशियों को फिर से इन चुनावों में उतार सकती हैं, वहीं लोकसभा चुनाव लड़ चुके चार उम्मीदवारों पर भी अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भरोसा जता सकती है. वहीं सूत्रों की मानें तो दिल्ली में आगामी चुनावों में युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट और पार्टी के प्रवक्ता, राघव चढ्ढा दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी या मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर से चुनाव लड़ सकते हैं. चढ्ढा दक्षिणी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं.

सूत्रों ने बताया कि पार्टी की एक अन्य प्रवक्ता और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्रणाली में क्रांति का श्रेय हासिल कर चुकीं आतिशी को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर या दक्षिणी दिल्ली के जंगपुरा से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है. उन्होंने पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था.

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इनके अलावा लोकसभा चुनाव में उत्तर पश्चिम सीट से लड़ चुके गुग्गन सिंह को बवाना से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है. जबकि उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से आम चुनाव लड़ चुके दिलीप पांडे को तिमारपुर से टिकट मिल सकता है. हालांकि इन नामों पर पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ये भी पढे़ं

संजय राउत की सलाह- राहुल गांधी को सावरकर का गलत इतिहास पता है, कांग्रेस नेता उन्हें सही बताएं

नागरिकता संशोधन कानून: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और शिवसेना पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget