एक्सप्लोरर

संजय राउत की सलाह- राहुल गांधी को सावरकर का गलत इतिहास पता है, कांग्रेस नेता उन्हें सही बताएं

सावरकर विवाद पर संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी को सावरकर का गलत इतिहास पता है. कांग्रेस नेता उन्हें सही इतिहास बताएं. साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार पूरे 5 साल चलेगी.

मुंबई: राहुल गांधी के सावरकर पर दिए बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कांग्रेस को सलाह दी है. राउत ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी को सावरकर का गलत इतिहास पता है. महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं को राहुल गांधी को सावरकर का सही इतिहास बताने की जरूरत है. सावरकर को लेकर कांग्रेस और शिवसेना में तनातनी के बीच संजय राउत ने ये भी साफ किया है कि गठबंधन की यह सरकार महाराष्ट्र में पूरे 5 साल चलने वाली है. शिवसेना ने सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग फिर से दोहराई है.

राहुल गांधी के रेप इन इंडिया वाले बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी से माफी की मांग की. वहीं राहुल गांधी ने कल कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में सावरकर का नाम लेकर शिवसेना को असहज कर दिया. माफी मांगने की बात पर राहुल गांधी द्वारा सावरकर का नाम लेना शिवसेना के नेताओं को नागवार गुजरा. इस पूरे मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

संजय राउत ने कहा है कि देश में कुछ लोग सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी के ऊपर अलग-अलग राय रखते हैं पर उनके योगदान को नकार नहीं सकते. ऐसे ही राहुल गांधी के सावरकर के ऊपर दिए बयान से उनका योगदान नकारा नहीं जा सकता.

महाराष्ट्र में कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन की सरकार बनने के बाद माना जा रहा था कि शिवसेना उग्र हिंदुत्व से कंप्रोमाइज करेगी पर सावरकर के ताजा विवाद में शिवसेना ने साफ किया है कि सावरकर शिवसेना के हीरो थे और हीरो रहेंगे. महाराष्ट्र में सावरकर की भूमिका ना बदली है ना बदलेगी. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सावरकर महाराष्ट्र के साथ-साथ देश के लिए प्रेरणादाई हैं.

बता दें कि शिवसेना और कांग्रेस के बीच वैचारिक मतभेद बहुत ज्यादा हैं. इस वैचारिक मतभेद के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाकर महाराष्ट्र में तीनों पार्टियों ने सरकार बनी. ताजा उठापटक के बीच में शिवसेना यही कह रही है कि सरकार कॉमन मिनिमम प्रोग्राम से चलेगी. शिवसेना ने इससे पहले नागरिकता संशोधन बिल पर राज्यसभा से वाकआउट किया था जिस पर सवाल करने पर संजय राउत ने कहा कि सदन में निर्भयता पूर्वक अपनी बात कही पर अपनी पुरानी मांगों पर शिवसेना अभी भी अडिग है.

ये भी पढ़ें

पिता के साथ में थोड़ा वक्त बिता सकें इसलिए बेटी ने CM उद्धव ठाकरे को वेतन बढ़ाने के लिए लिखी चिट्ठी

प्रशांत किशोर ने फिर दिखाए बगावती तेवर, राष्ट्रव्यापी NRC को बताया नागरिकता की नोटबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget