एक्सप्लोरर

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा है कि "CEC ने ECINet का इस्तेमाल करके मतदाता सूची पर नियंत्रण को केंद्रीकृत कर दिया है और इस दौरान सभी कानूनी सुरक्षा प्रावधानों को दरकिनार किया है."

कांग्रेस के महासचिव और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने एक बार फिर SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त मामले में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि "वोट चोरी अब एक साबित हो चुकी सच्चाई है.ECI के अपने आंकड़ों के मुताबिक, 10 करोड़ से अधिक भारतीयों के वोट देने के संवैधानिक अधिकार पर खतरा मंडरा रहा है."

जयराम ने कहा है कि "ECI ने नए मतदाताओं के लिए बाधाएं खड़ी करने के उद्देश्य से Form 6 में गैरकानूनी बदलाव किए. साथ ही, मतदाताओं के नाम चुन-चुनकर हटाने के लिए Form 7 के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग को भी बढ़ावा दिया है.

मतदाता सूची पर केन्द्रीय नियंत्रण

कांग्रेस के सांसद ने कहा कि "CEC ने ECINet का इस्तेमाल करके मतदाता सूची पर नियंत्रण को केंद्रीकृत कर दिया है और इस दौरान सभी कानूनी सुरक्षा प्रावधानों को दरकिनार किया है. पूरा देश आक्रोशित है. जनता में भारी गुस्सा है. दमन के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी हैं."

असल मुद्दों से हटा रहे ध्यान

जयराम रमेश ने कहा कि "प्रधानमंत्री का पूरा तंत्र अब हताशा और घबराहट में लोगों का ध्यान भटकाने और असल मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए वह वही कर रहा है जो उसके DNA में है-झूठ फैलाना. लेकिन वह इसमें सफल नहीं होगा. PM-HM की जोड़ी पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है और देश की जनता उन्हें जवाबदेह ठहराएगी."

भाटिया ने किया कांग्रेस पर हमला

इससे पहले, आज सुबह गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला था. जयराम का यह पोस्ट गौरव भाटिया की प्रतिक्रिया में आया है. गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का तार फ्रांस और अल्बानिया में हो रही अराजकता से है. राहुल गांधी और संजय राउत अल्बानिया में हुई हिंसा से प्रेरित होकर भारत में भी वैसे ही लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं. उन्होंने उनका संबंध जॉर्ज सोरोस और यूरोपीय अराजक समूहों बताया था.

धर्मेंद्र बैरागी हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में हिन्दी डिजिटल पत्रकारिता पर  शोध कर रहे हैं. इनके रुचि के विषय साहित्य, राजनीति एवं खेल आदि है. वर्तमान में एबीपी न्यूज में इंटर्न के रूप में कार्यरत हैं. संपर्क करें- dharmendradasbairagi13@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'
ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज
'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget