एक्सप्लोरर

अगस्‍त 2012 में हिंदू धर्म पर दी गई स्‍पीच का ये वीडियो बना गौरी लंकेश की हत्‍या की वजह, जानें जांच में हुए क्‍या-क्‍या खुलासे

Karnataka News: रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी लंकेश की हिंदू धर्म पर टिप्पणी को लेकर कथित हिंदूवादी संगठन के कुछ लोग उनसे नाराज हो गए थे.

Gauri Lankesh Murder Case: पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आई है. पुलिस ने अपनी जांच में हिंदू जनजागृति समिति के सदस्य अमोल काले को इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया है. पुलिस के अनुसार, गौरी की हत्या उनके एक भाषण को लेकर की गई. इस भाषण में गौरी हिंदू धर्म पर सवाल उठा रही थीं. 

पुलिस के अनुसार, अमोल काले ने इस वीडियो का इस्तेमाल अपने सह-साजिशकर्ताओं को लामबंद करने के लिए किया. इसमें गौरी को गोली मारने वाला परशुराम वाघमोर भी शामिल था. पुलिस की चार्जशीट के हवाले से द न्यूज मिनट वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, "हिंदू कट्टरपंथी समूह हिंदू जनजागृति समिति के सदस्य अमोल काले ने 2016 में गौरी लंकेश का एक वीडियो अपने समूह के अन्य सदस्यों को भेजा था."

एक भाषण के कारण हुई थी हत्या

इस वीडियो में गौरी एक हमले को लेकर एक कट्टरपंथी समूह हिंदू जागरण वैदिक पर सवाल उठाती दिख रही हैं. जिस पर हिंदू जागरण वैदिक का दावा है कि उसने हिंदू संस्कृति और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए ऐसा किया है. गौरी ने फिर से सवाल किया, "मैं पूछती हूं कि आपका हिंदू धर्म क्या है? हिंदू धर्म को किसने बढ़ावा दिया?" वीडियो में गौरी ने हिंदू धर्म को लेकर कहा, "यह पिता या माता के बिना एक धर्म है. इसमें कोई अच्छा शास्त्र नहीं है. जब अंग्रेज यहां आए और जब तक उन्होंने इसका नामकरण नहीं किया, तब तक इसका कोई नाम नहीं था. क्या यह भी कोई धर्म है?"

गौरी ने हिंदू धर्म पर टिप्पणी की थी

रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी लंकेश ने यह भाषण अगस्त 2012 में दिया था. इस भाषण के 5 साल बाद गौरी की उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस के अनुसार इस भाषण के कारण ही पत्रकार की हत्या की गई थी. यह उसे मारने की साजिश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था. हत्यारों और उनके षड्यंत्रकारियों ने खुद को आश्वस्त किया था कि यह भाषण ही वह कारण था जो वे गौरी को मारना चाहते थे.

पुलिस में चार्जशीट में वीडियो का जिक्र

द न्यूज मिनट के मुताबिक, अमोल ने यह वीडियो क्लिप उस गुप्त समूह को दिखाई, जिसे उसने गौरी की हत्या के एक साल से भी अधिक समय पहले 'हिंदू धर्म बचाने' के लिए बनाया था. उसने समूह के लोगों से कहा था कि गौरी को हिंदू विरोधी विचारों के लिए मार दिया जाना चाहिए. अमोल ने पुलिस के सामने इस बात को कबूल किया है. पुलिस चार्जशीट के मुताबिक, अमोल ने कहा था कि अगर उसे इस तरह की बात करने की इजाजत दी जाती है, तो वह समाज में हिंदू धर्म के बारे में गलत राय बनाने का कारण बनेगी.

ये भी पढ़ें-Adani Hindenburg Row: ‘यारी है ईमान मेरा... यार मेरी जिंदगी’, अडानी को लेकर कांग्रेस ने इस तरह किया पीएम मोदी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget