एक्सप्लोरर

मौसम विभाग ने कहा- उत्तर भारत से अगले दो दिनों में लौटने वाला है मानसून

मौसम विभाग ने कहा कि आंकड़ों से यह पता चलता है कि सामान्य से अधिक वर्षा के साथ बारिश का यह मौसम समाप्त होने की पूरी संभावना है.

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून उत्तर भारत से अगले दो दिनों में लौटने वाला है. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि आंकड़ों से यह पता चलता है कि सामान्य से अधिक वर्षा के साथ बारिश का यह मौसम समाप्त होने की पूरी संभावना है.

आंकड़ों के मुताबिक देश में 26 सितंबर तक सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा, ‘‘पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों से 28 सितंबर से मॉनसून के लौटने के लिये अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं.’’

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पालवत ने बताया, ‘‘राजस्थान से कल (सोमवार) से मॉनसून का लौटना शुरू होने की संभावना है. ऐसा लगता है कि मॉनसून सामान्य से अधिक बारिश के साथ लौटेगा. ’’

दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) के 96 से 104 प्रतिशत की सीमा में बारिश को ‘सामान्य’ माना जाता है जबकि 104 से 110 प्रतिशत की श्रेणी में वर्षा को ‘अधिक’ माना जाता है. आंकड़ों से यह प्रदर्शित होता है कि नौ राज्यों में अधिक बारिश हुई जबकि 20 राज्यों में सामान्य बारिश हुई.

भारत में बारिश का आधिकारिक मौसम एक जून से 30 सितंबर तक होता है. सामान्य समय के मुताबिक एक जून को मॉनसून ने केरल में दस्तक दी थी.

जून में 17 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, जबकि जुलाई में 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई. हालांकि, अगस्त में अधिक बारिश हुई और यह सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई.  उत्तर भारत के हिस्सों- दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर- में बारिश में कमी दर्ज की गई.

देश के पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में अधिक बारिश हुई. इन राज्यों में गुजरात, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

Bihar Election: गुप्तेश्वर पांडेय JDU में हुए शामिल, CM नीतीश ने खुद दिलाई पार्टी सदस्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget