एक्सप्लोरर

वो 60 मिनट: रोए और जमीन पर लेटे, तिहाड़ में इस तरह फांसी पर चढ़ाए गए चारों दरिंदे

आज निर्भया के माता पिता का संघर्ष खत्म हुआ और देश की बेटियों के लिए न्याय की उम्मीद जगी. जानिए वो 60 मिनट जब चारों दरिंदे रोए, जमीन पर लेटे और आखिरकार फांसी के फंदे पर झूल गए.

नई दिल्ली: सात साल 3 महीने 4 दिन बाद निर्भया को आखिरकार आज 20 मार्च को इंसाफ मिल गया. दिल्ली की तिहाड़ जेल की घड़ी में पांच बजकर तीस मिनट हुए और निर्भया के चारों गुनहगार फांसी पर लटका दिए गए. फांसी की खबर मिलते ही जेल के बाहर तालियां बजी और लोगों ने ‘निर्भया जिंदाबाद’ के नारे लगाए. आज निर्भया के माता पिता का संघर्ष खत्म हुआ और देश की बेटियों के लिए न्याय की उम्मीद जगी. जानिए वो 60 मिनट जब चारों दरिंदे रोए, जमीन पर लेटे और आखिरकार फांसी के फंदे पर झूल गए.

सुबह साढ़े तीन बजे जगाने के बाद सबसे पहले चारों दोषियों को नहलाया गया और उसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सभी का मेडिकल टेस्ट किया. मेडिकल टेस्ट में सभी दोषी पूरी तरह से फिट पाए गए. इसके बाद चारों दोषियों को फांसी के लिए तैयार किया गया और उन्हें काले रंग के कपड़े पहनाए.

वो 60 मिनट:

05.00 AM: सुबह करीब पांच बजे चारों दोषियों के पीछे की ओर हाथ बांधे गए और फिर उन्हें फांसी के तख्ते तक लाया गया. इस दौरान दो दोषी हाथ बंधवाने में आनाकानी कर रहे थे. बताया जा रहा है कि इस दौरान एक दोषी जोर-जोर से रोने लगा और जमीन पर लेट गया. जेल अधिकारियों ने उसे उठाया और फिर उसके हाथ बांधे.

05.10 AM: फांसी घर में लाने के बाद सभी दोषियों को कोर्ट की तरफ से जारी डेथ वारंट सुनाया गया और उन्हें बताया गया है कि उनको किस गुनाह के लिए फांसी दी जा रही है. इसके बाद दोषियों से उनकी आखिरी इच्छा पूछी गई. हालांकि अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि दोषियों ने अपनी आखिरी इच्छा क्या बताई. इसके बाद चारों दोषियों को गले तक काला कपड़ा पहनाया गया.

05.20 AM: करीब पांच बजकर 20 मिनट पर चारों दोषियों को एक साथ फांसी के तख्त पर चढ़ाया गया. इसके बाद सभी के पैर बांधे गए. जेल अधिकारियों के निर्देशों पर जल्लाद पवन ने सभी के गले में फंदा पिरोया और ठीक साढ़े पांच बजे लीवर खींच दिया और चारों दोषी फांसी के फंदे पर झूल गए.

06.00 AM: फांसी के बाद चारों दोषियों को करीब आधे घंटे से चालीस मिनट तक फांसी घर के कुएं में ही लटका कर रखा गया. इसके बाद जेल में मौजूद डॉक्टर फांसी घर के कुएं में गए और शवों की मेडिकल जांच करके जेल प्रशासन को चारों की मौत का सर्टिफिकेट दिया.

यह भी पढ़ें-

निर्भया केस: जानिए कौन हैं एपी सिंह, जिनके कानूनी दांवपेंच से बार-बार टल रही थी दोषियों की फांसी

निर्भया के दोषियों को फांसी के बाद लोगों ने तिहाड़ जेल के बाहर बांटी मिठाई, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
विशाखापट्टनम: HPCL तेल रिफाइनरी में विस्फोट, उठी लपटें, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका
विशाखापट्टनम: HPCL तेल रिफाइनरी में विस्फोट, उठी लपटें, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका
साइकलोन मुरासु ने बिगाड़ा एयरलाइंस का खेल, आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
साइकलोन मुरासु ने बिगाड़ा एयरलाइंस का खेल, आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
राहुल के PM वाले बयान पर भड़की भाजपा, गृहमंत्री बोले- 'मोदी छोड़िए, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरा देंगे'
राहुल के PM वाले बयान पर भड़की भाजपा, गृह मंत्री बोले- 'मोदी छोड़िए, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरा देंगे'

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget