एक्सप्लोरर

25 मई की सुबह 4:30 बजे पहली फ्लाइट IGI एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी, पहले चरण में 2800 फ्लाइट्स होंगी

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पर तमाम इंतजाम किए गए हैं. एयरपोर्ट एंट्रेंस पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए शरीर का तापमान चेक किया जाएगा उसके बाद यात्री को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी.एयरपोर्ट के अंदर दाखिल होते ही जूतों को सैनिटाइज करने का इंतजाम किया गया है.

नई दिल्ली: घरेलू उड़ान शुरू होने में अब कुछ ही वक़्त बचा है, 25 मई से इसकी शुरुआत होने जा रही है. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरेगी. इस शुरुआत के पहले चरण में 2800 उड़ानों को प्लान किया गया है.

सेल्फ़ चेक इन कर के आएं 

घर से निकलने से पहले, अपनी एयरलाइंस की वेबसाइट के माध्यम से सेल्फ़ चेक इन कर के आएं यानी उसका प्रिंटआउट/बोर्डिंग पास ले कर आएं. एयरपोर्ट पर एंट्री पॉईंट से पहले बोर्डिंग पास प्राप्त करने के लिए सेल्फ़ चेक इन बूथ लगाए गए हैं. ऐसे ही कीओस्क आपको एयरपोर्ट में एंट्री के बाद भी मिलेंगे. यहां से आपको बोर्डिंग पास का प्रिंट आउट मिल जाएगा.

आरोग्य सेतु एप ज़रूरी है अगर न हो तो दूसरे उपाए भी हैं

यात्री आरोग्य सेतु एप ज़रूर डाउनलोड कर लें, ये ज़रूरी है. अगर किसी वजह से ये सम्भव नहीं हो पाता तो वहीं पे उपलब्ध एक सेल्फ़ डिक्लेरेशन फॉर्म भर कर आप बता सकते हैं कि आप कोविड-19 संक्रमित नहीं हैं.

खाने और सामान के बारे में

20 किलो से कम सामान लाएं. सिर्फ़ एक लगेज बैग लाएं. हाथ में कोई केबिन बैग न लाएं. खाना घर से खा के आएं. फ़्लाइट में खाना नहीं मिलेगा. लेकिन पानी की बोतल हर सीट पर पहले से रखी मिलेगी. एयरपोर्ट की लॉबी में प्रतीक्षा के दौरान एचओआई एप डाउनलोड करके यात्री आस पास के फ़ूड शॉप से खाने की चीजें आर्डर कर सकते हैं.

सेनेटाइजेशन की क्या सुविधाएं हैं एयरपोर्ट पर

एयरपोर्ट पर हाथ सेनेटाइज़ करने के लिए ऐसी मशीन लगी है जिसे छूने की ज़रूरत नहीं होगी. सेंसर के माध्यम से ये काम करती है. दिल्ली एयरपोर्ट के T-3 टर्मिनल पर लगे कार्पेट में भी ऐसे केमिकल डाले गए हैं जिससे यात्रियों के जूते चलते समय ही सेनेटाइज़ हो जाएंगे.

हर दस मिनट में बदल जाएगी एयरपोर्ट की लॉबी में हवा

सेंट्रल एसी के संक्रमण सम्बंधी ख़तरे को देखते हुए एयरपोर्ट के पूरे भीतरी हिस्से की हवा में हर दस मिनट में फ़्रेश एयर इंजेक्ट कराने की व्यवस्था की गई है.

कोविड-19 से बचने के लिए सतर्कता और सोशल डिस्टेंसिंग के उपाए

एयरपोर्ट में एंट्री से पहले यात्रियों का थर्मल कैमरे से टेम्प्रेचर लिया जाएगा. सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ज़मीन पर चिन्ह बने हैं. प्रत्येक लाईन के लिए एक से अधिक एयरपोर्ट स्टाफ़ या एयरलाईन स्टाफ़ मौजूद रहेगा जो फ़िज़िकल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करेगा. कई जगहों पर थर्मल स्क्रीनिंग कैमरे लगे हैं जो यात्रियों के शरीर के तापमान को रीड करेंगे.

दिल्ली: मटिया महल बाजार में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, ईद से पहले बड़ी संख्या में खरीदारी करने निकले लोग बदलने वाला है आपका हवाई सफर, जानें 25 मई से किन नियमों का करना होगा पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget